फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   65 vehicles collided in dense fog... 30 people injured

Ghaziabad News: घने कोहरे में टकराए 65 वाहन... 30 लोग घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
65 vehicles collided in dense fog... 30 people injured
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर कोहरे में वाहनों की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ियां। 
मोदीनगर/मुरादनगर। दस दिन मौसम साफ रहने के बाद बुधवार की सुबह पड़े घने कोहरे की वजह से दिल्ली-मेरठ और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर दो बड़े हादसे हो गए। इनमें पहला हादसा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर हुआ, जिसमें कलछीना गांव के सामने आठ बजे 30 वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में 20 लोग घायल हुए, जिनमें चार की हालत गंभीर है। दूसरा हादसा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर दस बजे हुआ। इसमें 35 वाहन टकराए। इस हादसे में 10 लोग घायल हुए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन

पहले हादसे के चश्मदीदों ने बताया, सबसे पहले दिल्ली की तरफ से आ रही एक एंबुलेंस डिवाइडर से टकरा गई। घने कोहरे में दृश्यता बहुत कम थी। पीछे से आ रहे वाहनों के चालकों को क्षतिग्रस्त एंबुलेंस नजर नहीं आई। पहले एक कार एंबुलेंस से टकराई। इसके बाद दूसरी पहले वाली कार से। इस तरह कुल 20 वाहन आपस में टकरा गए।
विज्ञापन

इसके बाद रोडवेज की बस टकराई। टक्कर के बाद चालक बस को बैक गियर में पीछे की ओर चलाने लगा। पीछे से आ रही एक कार पहले बस से टकराई। इसके बाद और वाहन टकराते चले गए। इस तरह कुल 30 वाहन टकराए। वाहनों की यह टक्कर एक किलोमीटर के दायरे में हुई। हादसे में घायल लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास से लोग आए। उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों में सुंधाशु और कान्हा निवासी गाजियाबाद, दिलीप निवासी गुजरात,अलीशा, शाहिद, रमीशा निवासी सहारनपुर, किरणपाल चौधरी और अखिलेश पंवार निवासी मुजफ्फरनगर शामिल हैं। गौरव उपाध्याय व शिवम समेत पांच की हालत गंभीर है। इनके पते के बारे में जानकारी फिलहाल नहीं हो सकी है।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में बागपत की ओर से आ रहे 35 वाहन आपस में टकराए। पुलिस ने बताया कि वाहनों की रफ्तार तेज थी। घने कोहरे में एक के बाद एक आपस में टकराते चले गए। कई वाहनों के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटवाया। इस हादसे में दस लोग घायल हुए। इन्हें पास से गुजर रहे वाहनों में सवार लोग अस्पताल ले गए। घायलों में बागपत के काठा गांव के निवासी शोएब की हालत गंभीर हैं।


दो घंटे तक जाम में फंसे रहे सैंकड़ों वाहन

मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ एकस्प्रेस-वे पर हादसे के बाद ट्रैफिक जाम हो गया। कलछीना से भोजपुर टोल प्लाजा तक वाहनों की कतार लग गए। सैंकड़ों वाहन जाम में फंस गए। ऐसे में पुलिस को रूट डायवर्ट करना पड़ा। कोहरे की वजह से रूट डायवर्जन में भी परेशानी आई। वाहन चालक दूसरे मार्ग पर जाने के लिए राजी नहीं हो रहे थे। पुलिस ने भोजपुर टोल से रूट डायवर्ट कर दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों को वाया हापुड़-पिलखुवा और मोदीनगर होकर भेजा। मोदीनगर-हापुड़ मार्ग सिंगल लेन होने के कारण यहां भी यातायात प्रभावित रहा। लगभग दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने क्रेनों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रसे-वे से हटवाया।
एक किलोमीटर तक उड़े वाहनों के परखच्चे

मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह हादसे में वाहनों के परखच्चे एक किलोमीटर तक उड़े। वाहन तेज रफ्तार से थे। कोहरे में आगे कुछ नजर नहीं आ रहा था। इसलिए, टक्कर बड़ी जोर से हुई। वाहनों के परखच्चे एक्सप्रेस-वे के किनारे खेतों तक पहुंच गए। एक्सप्रेस-वे पर भी क्षतिग्रस्त वाहनों के हिस्से बिखर गए। इसकी वजह से ट्रैफिक जाम खुलने में परेशानी हुई।
हमारी कार में बस की टक्कर लगी
सहारनपुर निवासी शाहनवाज ने बताया कि वह परिवार के साथ दिल्ली जा रहे थे। उन्हें अस्पताल जाना था। एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे की वजह से आगे चल रहे वाहन नजर नहीं आ रहे थे। कलछीना के पास कार में आगे की तरफ से बस की टक्कर लगी। यह रोडवेज की बस थी। ड्राइवर इसे पीछे की तरफ ले जा रहा था। टक्कर लगते ही कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार उनके परिवार की रमीसा और भाई फिरासत घायल हो गए।


वर्जन

कोहरे की वजह से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर हादसा हुआ। घायलों को भर्ती करा दिया गया। हादसे का शिकार वाहनों को क्रेन से हटवाया गया। - ज्ञान प्रकाश राय, एसीपी मोदीनगर




ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर 35 वाहनों की भिड़ंत हो गई। घायलों में एक की हालत गंभीर है। उसे परिजन घर ले गए हैं।
- सिद्वार्थ गौतम, एसीपी मसूरी


आज भी पड़ सकता है कोहरा

गाजियाबाद। सर्दी के तेवर ढीले पड़ गए हैं लेकिन कोहरा लौट आया है। मौसम विज्ञानी डाॅ. यूपी शाही का कहना है कि बृहस्पतिवार की सुबह भी कोहरा पड़ सकता है। दृश्यता काफी कम रहेगी। हालांकि, दोपहर में धूप निकलेगी और मौसम साफ रहेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम तापमान दो डिग्री इजाफे के साथ 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह घना कोहरा पड़ा, जिससे दृश्यता कम हो गई। दोपहर में तेज धूप निकलने से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली लेकिन शाम को शीतलहर चली। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। शुक्रवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक का इजाफा और होगा। इसके बाद रात में भी सर्दी कम होगी। अगले सप्ताह के शुरू में तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed