फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   6.37 lakh defrauded in the name of investment

Ghaziabad News: निवेश कराने के नाम पर 6.37 लाख की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
6.37 lakh defrauded in the name of investment
गाजियाबाद। निवेश कराने के नाम पर नंदग्राम की दीनदयालपुरी कॉलोनी के मुन्ना कुमार को साइबर ठगों ने 6.37 लाख रुपये की चपत लगा दी। मामले में उन्होंने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मुन्ना कुमार ने बताया कि दो अक्तूबर 2025 को उनके मोबाइल पर लिंक आया। उसमें निवेश करने पर मुनाफा होने की बात लिखी थी। जब उन्होंने उसमें रुचि दिखाई तो उनके संपर्क में एक व्यक्ति आया। उसने खुद का नाम राकेश शर्मा बताया और कहा कि वह 12 साल से इस निवेश कंपनी के साथ जुड़ा है। यदि उन्होंने निवेश किया तो उनको 30 से 50 फीसदी तक का मुनाफा मिलेगा। आरोपी की बातों पर भरोसा करके उन्हाेंने हामी भर दी। जिसके बाद आरोपियों ने उनको एक ग्रुप में जोड़ दिया और एक एप डाउनलोड कराया। इसके बाद आरोपी के दिए गए खाते में उन्होंने शुरूआत में 10 हजार रुपये जमा कराए।
विज्ञापन

अगले ही दिन 13 हजार की रकम एप में दिखने लगी। फिर दूसरी बार में उनसे 58 हजार और फिर शेष रकम पांच खातों में जमा कराई गई। जो रकम उन्होंने जमा की थी, उसको वह निकाल नहीं पा रहे थे। इस बारे में जब उन्होंने आरोपियों से पूछा तो कहने लगे कि उनके पैसे पर टैक्स बन रहा है। इसलिए और धनराशि उनको जमा करनी होगी। आरोपियों को जब लगा कि और पैसा मिलने वाला नहीं है तो उन्होंने संपर्क तोड़ दिया। इसके बाद उनको अपने साथ हुई ठगी का पता चला। इस मामले में उन्होंने साइबर थाना पुलिस को शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इस बारे में एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि जिन खातों में रकम जमा कराई गई है, उसको फ्रिज कराने की कार्रवाई शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



न आया फोन, न बताया ओटीपी, खाते से निकल गए 95 हजार
गाजियाबाद। वेवसिटी के मुकेश कुमार के खाते से 95 हजार रुपये कट गए। मुकेश के पास न कोई फोन आया और न ही उन्होंने किसी को कोई ओटीपी बताया। मामले में उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

लालकुआं के बम्हैटा निवासी मुकेश राजमिस्त्री हैं। उन्होंने बताया कि उनके खाते में एक रुपये आने का मैसेज आया। उन्होंने खाते का बैलेंस चेक किया तो देखा कि उनके खाते से दो बार में 95 हजार रुपये कट गए। जबकि, उन्होंने कोई ओटीपी किसी को नही बताया। न ही खाते से जुड़ी कोई जानकारी किसी को दी। एसीपी प्रियाश्रीपाल ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed