{"_id":"5ce29254bdec2206fc126bc7","slug":"61558352468-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के बीच में डाल दिया सीवर, अब मरम्मत में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के बीच में डाल दिया सीवर, अब मरम्मत में परेशानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गाजियाबाद। अवंतिका एक्सटेंशन के लोगों को सीवर समस्या से निजात दिलाने के लिए जीडीए ने सड़क के बीच में सीवर लाइन डाल दी है। नियमों को ताक पर रखकर सीवर लाइन को सड़क के बीचों बीच डालने का अवंतिका फेज-1 के लोगों ने आरोप लगाया है। लोगों ने बिल्डर को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सीवर लाइन को बीच में डालने और इसी वजह से मरम्मत का कार्य नहीं हो पाने की बात कही है। सीवर लाइन के कारण खोदी गई सड़क के दुुरुस्त न होने से अवंतिका फेज-1 और फेज-2 के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अवंतिका एक्सटेंशन में जीडीए की ओर से हाईकोर्ट व मंडलायुक्त के आदेश पर सीवर, नालियों के साथ सड़क संबंधी अवशेष कार्य कराए जा रहे हैं। करीब दो सप्ताह पहले जीडीए की ओर से सीवर लाइन डालने के लिए मुख्य सड़क को खोद दिया गया है। सीवर के लिए बीचोंबीच सड़क खोदने का उस वक्त भी लोगों ने विरोध किया था। उनकी एक नहीं चली। बीच में सीवर लाइन डालने से अब सड़क मरम्मत का कार्य भी अधर में अटक गया है। जीडीए सीवर लाइन के चिरंजीव विहार से जुड़ने की समस्या का समाधान करने के बाद आगे का कार्य करने की बात कह रहा है।
नियमों को ताक पर रख खोदी गई सीवर लाइन व अब मरम्मत के लिए अवंतिका के लोगों ने मोर्चा खोला हुआ है। अवंतिका फेज-1 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष हृदेश कंसल ने बताया कि अवंतिका के पुराने नक्शे में मुख्य रोड पहले 45 मीटर की थी। लेकिन बिल्डर व जीडीए अधिकारियों की मिलीभगत से यह 24 मीटर की रह गई है। अब 24 मीटर के किनारे सीवर लाइन डालने की जगह बीच में ही लाइन को डाल दिया गया है। जीडीए अधिकारियों ने साइट में बिजली व गैस पाइप लाइन होने का जो हवाला दिया है, वह भी निराधार है। बिजली व गैस पाइपलाइन सड़क के दूसरे छोर पर है। ऐसे में अब सड़क निर्माण न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।