फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   प्रदूषण के स्तर में आई गिरावट, एक्यूआई पहुंचा 233

प्रदूषण के स्तर में आई गिरावट, एक्यूआई पहुंचा 233

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
प्रदूषण के स्तर में आई गिरावट, एक्यूआई पहुंचा 233
प्रदूषण के स्तर में आई गिरावट, एक्यूआई पहुंचा 233
विज्ञापन


साहिबाबाद। काफी समय बाद गाजियाबाद के प्रदूषण स्तर में कमी दर्ज की गई। शहर का एक्यूआई सोमवार को 233 प्रतिघन मीटर दर्ज किया गया। पीएम 10 और पीएम 2.5 में भी कमी दर्ज की गई। हवा की गति में वृद्धि के चलते प्रदूषण के स्तर में गिरावट आई है।

गाजियाबाद शहर का एक्यूआई काफी दिनों से 400 के ऊपर चल रहा था। रविवार को शाम के बाद चली हवा से प्रदूषण के स्तर में गिरावट शुरू हुई। सोमवार को शहर का एक्यूआई 430 से गिरकर 233 पर पहुंच गया। पीएम 10 और 2.5 में भी गिरावट दर्ज की गई। रविवार रात 12 बजे से पीएम 10 और 2.5 में कमी आनी शुरू हुई। पीएम 10 और पीएम 2.5 का स्तर 180 और 233 प्रतिघन मीटर तक पहुंच गया। जबकि रविवार को पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर 370 और 430 दर्ज किया गया। यह मानकों से चार और सात गुना अधिक था। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी एके तिवारी ने बताया कि हवा चलने से प्रदूषण के स्तर में कमी आई। जनवरी में अब तक प्रदूषण का स्तर सबसे कम दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed