फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   फुल ड्रेस रिहर्सल में आसमान में लहराया तिरंगा

फुल ड्रेस रिहर्सल में आसमान में लहराया तिरंगा

Sun, 07 Oct 2018 05:48 PM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
फुल ड्रेस रिहर्सल में आसमान में लहराया तिरंगा
रोमांच की रिहर्सल देख खड़े हुए रोंगटे
विज्ञापन

साहिबाबाद। आठ अक्तूबर को एयरफोर्स-डे से पहले शनिवार को हुई फुल ड्रेस रिहर्सल में भारतीय वायुसेना के जवानों के प्रदर्शन ने हजारों लोगों को रोमांचित कर दिया। जमीन पर जवानों की कदमताल हो या आकाश में टीम सारंग, सूर्य किरण और पैरा जंपर्स के करतब, लोगों के रोंगटे खड़े करने वाले थे। टाइगरमोथ, हावर्ड, जगुआर, तेजस, मिग-29 और मिराज के करतब देखकर दर्शक खुद को ताली बजाने से नहीं रोक पाए। केरल समेत विभिन्न राज्यों में आई आपदाओं के दौरान में लाखों लोगों की जान बचाने वाले ग्लोब मास्टर आकर्षण का केंद्र रहे।

फुल ड्रेस रिहर्सल की शुरुआत आकाश गंगा टीम के पैरा जंपर्स के करतबों से हुई। पैरा जंपर्स ने आठ हजार फीट की ऊंचाई से ए-32 विमान से पैराशूट से जंप की। विंग कमांडर दीपक शर्मा व आलोक यादव के नेतृत्व में पैरा जंपर्स ने मिलकर अलग रंग के पैराशूट से तिरंगे की संरचना और स्काई डाइविंग के कई करतब दिखाए। परेड मार्च के बाद कदमताल करती निशान टोली को सभी एयरफोर्स जवानों और कार्यक्रम में आए लोगों ने सेल्यूट किया। इस बार निशान टोली की कमान फ्लाइट लेफ्टिनेंट पी राव ने संभाली। एयर वॉरियर ड्रिल टीम ने राइफल के साथ ऐसा समन्वय दिखाया कि सभी ने दांतो तले उंगली दबा ली। सोमवार को एयरफोर्स-डे परेड में एयर चीफ मार्शल बीएस धनोवा देश के लिए उत्कर्ष सेवा देने के लिए करीब 48 जवानों को सम्मानित करेंगे। इस दौरान वेस्टर्न एयर कमांड के चीफ, नेवी चीफ और आर्मी चीफ को सलामी दी जाएगी। थल सेना और नेवी के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। आठ अक्तूबर को वायु सेना दिवस का भव्य समारोह होगा। जिसमें तीनों सेनाओं के प्रमुख सहित कई अन्य मेहमान रहेंगे। परेड से लेकर एयर शो में वायु सेना के करीब 40 अफसर और 244 जवानों ने भारतीय वायु सेना के पराक्रम का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सारंग, सूर्य किरण और तेजस के करतब रहे मुख्य आकर्षण
एयर-शो में सूर्य किरण, सारंग और तेजस विमान द्वारा किए गए एरोबेटिक्स लोगों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। सबसे पहले मिग-29 और मिराज-2000 के आसमानी करतब देखकर दर्शक हतप्रभ दिखाई दिए। यूएस से आए भारत के सबसे बड़े मालवाहक विमान ग्लोब मास्टर ने दो सुखोई विमानों के साथ उड़ान भरी। इसके बाद भारत में निर्मित तेजस ने हवा में करतब दिखाकर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। तेजस ने आकाश में 90 डिग्री के कोण पर वर्टिकल चार्ली मनूवर बनाया तो पूरा वातावरण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। विंटेज विमान टाइगर मॉथ और हावर्ड के साथ पहली बार एयर शो में शामिल हुए डकोटा ने भी अपने आसमानी करतब दिखाते हुए दर्शकों की तालियां बटोरी। अंत सूर्य किरण विमान ने हवा में कई तरह की फॉरमेशन बनाई। विमानों को उलटा उड़ाकर एयरफोर्स के जवानों ने सभी को अचंभित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला जवान और पायलटों ने भी दिखाया अपना जज्बा
इस बार एयरफोर्स डे पर महिला जवान और पायलटों की भी जबरदस्त भागीदारी रही। जहां निशान टोली की कमान फ्लाइट लेफ्टिनेंट पी राव ने संभाली। वहीं सारंग हैलिकॉप्टर पर भी महिला पायलट सवार दिखी। उन्होंने हैलिकॉप्टर से विभिन्न करतब दिखाकर सभी अचंभित कर दिया।

स्कूली बच्चों के साथ सैकड़ों लोगों ने लिया आनंद
रिहर्सल में करीब 50 स्कूलों के दो हजार बच्चों के साथ करीब सात हजार लोगों ने एयर-शो का आनंद उठाया। लोगों ने कड़ी धूप में भी परेड मार्च, एयर वॉरियर ड्रिल टीम और एयर शो का मजा लिया। परेड मार्च के दौरान आई निशान टोली का सम्मान सभी ने अपने स्थान पर खड़ा होकर किया।


पक्षियों को भगाने को चले पटाखे
आसमान में उड़ रहे पक्षियों का जमावड़ा सुबह से ही परेड ग्राउंड के आसपास दिखा। इसके चलते एयरफोर्स के जवान सुबह से ही पटाखों से पक्षियों को भगाते दिखे। एयरफोर्स डे से पहले बुधवार को आसपास के इलाकों में स्लॉटर हाउस और मीट की दुकानों को सख्ती से बंद करवाया जाएगा। जिससे आसमान में पक्षियों से परेशानी न हो।

हमने जानी देश की ताकत
देश की ताकत देखकर बेहद अच्छा लग रहा है। यहां आकर पता चला है कि एयरफोर्स कितनी तेज और ताकतवर है। एयर शो देखकर बहुत अच्छा लगा। अखिल त्यागी

अभी तक आसमान में उड़ते ही जहाजों को देखा था, मगर अब पता चला कि वे कैसे युद्ध में हिस्सा लेते हैं। जवानों के जोश को देखकर आश्चर्यचकित हो गया। यश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed