फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   अब सोते हुए पहुंचेंगे लखनऊ

अब सोते हुए पहुंचेंगे लखनऊ

Tue, 02 Jan 2018 01:25 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
अब सोते हुए पहुंचेंगे लखनऊ
अब सोते पहुंचेंगे लखनऊ
विज्ञापन


साहिबाबाद। लंबे रूट पर सवारियों के सफर को आरामदायक बनाने की तैयारी रोडवेज ने कर ली है। जल्द ही कौशांबी और आनंद विहार बस अड्डे से लखनऊ के लिए स्लीपर बसें चलेंगी। विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय को भेजा है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यालय लंबे रूट के लिए स्लीपर बस देने के लिए राजी हो गया है। फिलहाल एक दर्जन स्लीपर बसों की मांग की गई है। आवश्यकता और उपलब्धता के आधार पर बसों की संख्या घट या बढ़ सकती है। पहले चरण में लखनऊ के लिए स्लीपर बस चलेगी।
रोडवेज के आरएम पी के बोस का कहना है गाजियाबाद से अभी तक लंबी दूरी के लिए कोई स्लीपर बस नहीं है। वाया सड़क सूबे की राजधानी अन्य शहरों में जाने के लिए सवारियों को बैठकर जाना पड़ता है। विभाग कई राज्यों के लिए बस सेवा शुरू कर रहा है। विभाग से लंबे रूटों पर यात्रियों को बेहतर सेवा देने के लिए स्लीपर बस देने की मांग की गई है। एक दर्जन स्लीपर बस देने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है। सूत्रों की माने तो प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। बस मिलना बाकी है। स्लीपर आते ही किस रूट पर चलानी हैं और किराया कितना रखना है आदि व्यवस्था बना दी जाएगी। पहले चरण में लखनऊ के लिए बस चलाई जाएगी। इस रूट पर सबसे ज्यादा यात्रियों का आना-जाना है। रूट पर अभी वोल्वो और स्कैनिया बस चल रही हैं। आरएम पीके बोस का कहना है यात्रियों की ओर से रोडवेज में लंबी दूरी के लिए स्लीपर बसें चलाने की मांग काफी पहले से की जा रही है।
विज्ञापन


इन रूट पर भी चलेंगी बसें
लखनऊ रूट पर स्लीपर बस चलने के बाद रोडवेज आजमगढ़, गोरखपुर, इलाहाबाद, बनारस आदि शहरों के रूट पर बसों का संचालन करेगा। किस रूट पर फायदा होगा यह देखा जा रहा है। गौरतलब है गाजियाबाद से लखनऊ की दूरी करीब 530 किमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed