फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   60,000 rupees withdrawn from the cash box of a cyber cafe

Ghaziabad News: साइबर कैफे के गल्ले से 60 हजार रुपये निकाले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
60,000 rupees withdrawn from the cash box of a cyber cafe
लोनी। बाइक सवार तीन बदमाशों ने कृष्ण विहार फेस टू स्थित साइबर कैफे के गल्ले का ताला तोड़कर 60 हजार रुपये निकाल लिए। घटना के दौरान संचालिका कुछ काम से गई थी। वापस आने पर उन्हें घटना का पता चला। मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


प्रीति कुशवाहा निवासी कृष्ण विहार फेस 2 ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके घर से कुछ दूर कुशवाहा टेक हब के नाम से साइबर कैफे है। करीब 11:30 बजे वह मार्केट में पीछे की ओर बने शौचालय में गई थी। जब वह वापस दुकान पर पहुंची तो देखा कि दुकान के गल्ले का ताला टूटा हुआ था।
विज्ञापन

गल्ले में रखे करीब 60 हजार रुपये गायब थे। पड़ोसियों ने उन्हें बताया कि उनके जाने के बाद बाइक पर सवार तीन युवक दुकान पर पहुंचे। एक युवक बाइक स्टार्ट कर खड़ा रहा। की दो युवक दुकान में आ गए। कुछ ही समय में दोनों युवक तेज कदमों से बाइक के पास पहुंचे। इसके बाद तीनों बाइक पर बैठकर मौके से भाग गए। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed