{"_id":"69124b34df10798619074003","slug":"56-lakhs-were-not-paid-after-ordering-goods-from-the-company-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-759268-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कंपनी से माल मंगाकर नहीं किया 56 लाख का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कंपनी से माल मंगाकर नहीं किया 56 लाख का भुगतान
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर के सेक्टर नौ में रहने वाले जगदीश प्रसाद शर्मा ने दिल्ली की एक फर्म के डायरेक्टर और उसकी मां के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि केमिकल और पेपर मंगाकर आरोपियों ने उनके 56 लाख रुपये हड़प लिए।
एसीपी नगर कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि जगदीश प्रसाद शर्मा मेसर्स दीया इंटरप्राइजेज के मालिक हंै। जगदीश प्रसाद शर्मा के मुताबिक तीन वर्ष पहले उनकी मुलाकात इंद्रलोक दिल्ली स्थित मेसर्स मैक्साइन इंजीनियर्स प्रा. लि. के डायरेक्टर अभिषेक चौहान और उसकी मां सुधा चौहान से व्यापार संबंधी बातचीत हुई।
आरोप है कि मेसर्स मैक्साइन इंजीनियर्स को उन्होंने कई बार केमिकल और पेपर मांग के अनुसार आपूर्ति किए। उन्हें पूर्व में भुगतान भी मिला। हालांकि बाद में इन्होंने भुगतान करने का आश्वासन देकर 1.29 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया।
विज्ञापन
कई बार तकादे के बाद भी जब भुगतान नहीं मिला तो उन्होंने दिसंबर 2024 में विजयनगर थाने में आरोपियों की शिकायत की। दोनों पक्षों के बीच पुलिस के समक्ष सहमति बनी कि जल्द ही 96 लाख रुपये का भुगतान ब्याज सहित कर दिया जाएगा।
निर्धारित समय सीमा में आरोपियों ने मात्र 40 लाख रुपये का भुगतान किया। जबकि 56 लाख रुपये अभी भी बकाया है। रुपये मांगने पर आरोपी अभिषेक चौहान और उसकी मां सुधा चौहान गाली गलौज करते हैं।
एसीपी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर कंपनी के डायरेक्टर और उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद