फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   56 FIR lodged in Lockdown violation in 24 hours, 122 named

लॉकडाउन: 24 घंटे में 56 एफआईआर, 122 नामजद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
56 FIR lodged in Lockdown violation in 24 hours,  122 named
बुलंदशहर। लॉकडाउन उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पिछले 24 घंटे में 56 एफआईआर दर्ज की गई है। जिनमे 122 लोगों को नामजद किया गया है। एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को इन मुकदमों की कुल संख्या 984 थी। जिसमें 3187 लोगों को नामजद किया गया है। बृहस्पतिवार को यह संख्या बढ़कर 1040 हो गई। जिसमें 3309 लोगों को नामजद किया जा चुका है। इसके अलावा नौ लाख 05 हजार 900 रुपये का वाहनों से जुर्माना वसूला जा चुका है। 7596 वाहनों का चालान किया जा चुका है। वहीं, 448 वाहनों को सीज किया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस की सख्ती बरकरार है और आगे भी रहेगी। उनका कहना है कि पुलिस सख्ती के साथ साथ लोगों की सेवा का भी ध्यान रख रही है। इसलिए जिले में पुलिस ने प्रशासन की मदद से 6859 वाहनों को चलाया हुआ है। ताकि वह लोगों की सेवा कर सके। इन वाहनों के जरिए लोगों तक जरूरतमंद सामान पहुंचाया जा रहा है। कुछ वाहन जिले में सैनिटाइज कर रहे हैं। इसके अलावा जिले की सीमाओं पर 110 नाके भी लगाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed