फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   5.58 crore cheated from contractor in the name of share trading

Ghaziabad News: ठेकेदार से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगे 5.58 करोड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
5.58 crore cheated from contractor in the name of share trading
गाजियाबाद। साइबर अपराधी अलग-अलग तरीकों से लोगों की मेहनत की कमाई में सेंध लगा रहे हैं। साइबर ठगों ने इंदिरापुरम निवासी ठेकेदार अरविंद चौधरी को शेयर ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर 5.58 करोड़ रुपये ठग लिए। ठगों ने 23 खातों में कई बार में रुपये ट्रांसफर कराए। गाजियाबाद में अभी तक की सबसे बड़ी साइबर ठगी की यह घटना है। मामले में अरविंद ने साइबर अपराध थाजे में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

अरविंद चौधरी ने बताया कि वह शेयर ट्रेडिंग का कार्य काफी समय से कर रहे हैं। 14 मार्च को उनके पास व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया, जहां शेयर ट्रेडिंग के बारे में बताते हुए उन्हें एक ग्रुप में जोड़ा गया। उनका एक खाता भी खोला गया। इसके बाद शातिरों ने उनसे रुपये निवेश कराना शुरू किया। 22 मार्च को उन्हें दूसरे ग्रुप में जोड़ा गया। जहां उनसे कई बार में 5.58 करोड़ रुपये निवेश कराए गए। शातिरों ने उनसे 23 खातों में रकम मंगवाई। जब उन्होंने निवेश की गई रकम को निकालने का प्रयास किया तो उन्हें पता चला कि यह साइट फर्जी थी। एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद का कहना है कि मामले में करीब चार लाख रुपये फ्रीज करा दिए गए हैं। शातिरों के खातों की जानकारी निकाली जा रही है।
विज्ञापन


----

फेसबुक से संपर्क कर ठग लिए 1.37 करोड़

इंदिरापुरम निवासी संजय कटियार से ठगों ने 1.37 करोड़ रुपये ठग लिए। उनका कहना है कि उनसे फेसबुक के जरिये एक व्यक्ति ने संपर्क किया। उसने उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा। वहां पर ठगों ने विदेशी कंपनियों में निवेश कर मोटे मुनाफे के की जानकारी दी। इसके बाद 17 खातों में 1.37 करोड़ रुपये निवेश करा लिए। उन्होंने निकालने का प्रयास किया तो ठगों ने कहा कि कमाई का 30 प्रतिशत टैक्स के रूप में देना होगा। उन्होंने उसी रकम में से काटकर बाकी रकम लौटाने को कहा तो नियम शर्त बताकर और रुपये की मांग करने लगे। ऐसे में उन्हें ठगी का एहसास हुआ तो मामले में साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आईपीओ खरीदने पर मुनाफे का झांसा देकर 24.81 लाख ठगे

इंदिरापुरम के रहने वाले भगंत कुमार सिंह बोरा से साइबर अपराधियों ने 24.81 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने विदेशी कंपनियों के आईपीओ व शेयर खरीदकर मुनाफे का झांसा देकर ठगी की। उनसे आठ खातों में कई बार में रकम ट्रांसफर करा ली। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।



चीन की कंपनी ने माल भेजने के नाम पर नौ लाख ठगे

नंदग्राम क्षेत्र में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी के उद्यमी प्रदीप कुमार से ठगों ने नौ लाख रुपये ठग लिए। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी कार्बन फाइबर बनाने का काम करती है। उन्हें ऑनलाइन चीन की कंपनी की ई-मेल मिली, जिसके जरिये उन्होंने उनसे संपर्क किया। इसके बाद उनके पास दूसरी आईडी से मेल आया। उन्होंने उसे उसी कंपनी का समझा और बातचीत करके माल का परचेज ऑर्डर दे दिया। ठगों ने भुगतान के लिए बताया। बताए गए खाते में 10,700 यूएसडी (करीब नौ लाख रुपये) ट्रांसफर कर दिए। काफी समय बीत जाने के बाद जब उन्होंने ई-मेल पर संपर्क किया तो उनसे कहा गया कि उनके पास कोई रकम नहीं आई है। बैंक से संपर्क किया तो उन्होंने बताया भुगतान हो चुका है। इसके बाद उन्होंने पहले वाली ई-मेल पर ही संपर्क किया तो उन्हें बताया गया कि जिस खाते में रकम भेजी गई है वह उनकी कंपनी का ही नहीं है। इसके बाद उन्हें ठगी का पता चला। मामले में साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed