फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   524 suspected families fled from Khoda overnight.

Ghaziabad News: खोड़ा से 524 संदिग्ध परिवारों ने किया रातोंरात पलायन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
524 suspected families fled from Khoda overnight.
गाजियाबाद। कमिश्नरेट पुलिस ने सूर्या चौहान के हत्यारोपियों की तलाश में खोड़ा क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया तो आठ लाख की आबादी वाले क्षेत्र से लोग मकानों के ताले लगाकर भाग खड़े हुए। क्षेत्र के 75 हिस्ट्रीशीटर और 37 गैंगस्टर परिवार सहित किराये के मकान छोड़कर जिले से रातोंरात गायब हो गए।
विज्ञापन

खुफिया विभाग और पुलिस जांच में सामने आया है कि आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 1200 अपराधियों के सत्यापन के दौरान 620 घर पर नहीं मिले। इनमें से 524 संदिग्ध परिवारों ने पलायन कर लिया। आपराधिक गतिविधियों से जुड़े 94 परिवार ऐसे हैं, जिन्होंने अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित कर मकान बना लिए हैं। इन मकानों में केवल एक या दो महिलाएं ही सत्यापन के दौरान पुलिस को दिखाई पड़ीं। परिवार के अन्य सदस्यों ने रिश्तेदारी और अन्य जनपदों में पनाह ले रखी है।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी और प्रभारी ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल के मुताबिक टीम ने 524 ऐसे घरों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई है, जिनमें ताले लगे हैं। हालांकि इनमें से अधिकांश किरायेदार थे। मकान मालिकों से बातचीत की तो पता चला कि मकान खाली कर परिवार रातोंरात कहीं चले गए हैं। बताया कि आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 94 परिवार ऐसे हैं, जिन्होंने अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित कर मकान बना लिए, ऐसे मकानों में महिलाएं और वृद्ध ही हैं। युवा मकान छोड़कर भाग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी के मुताबिक खोड़ा क्षेत्र में 75 हिस्ट्रीशीटर और 37 गैंगस्टरों को चिह्नित किया गया है। इनमें से मात्र 42 अपराधियों का ही सत्यापन हो पाया है, अन्य के घरों पर नोटिस चस्पा किए गए, लेकिन सत्यापन के लिए कोई नहीं पहुंचा।

......

एकत्र किया जा रहा संपत्ति का ब्यौरा

कार्यवाहक डीसीपी ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल के मुताबिक खोड़ा में करीब आठ लाख की जनसंख्या में आपराधिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को चिह्नित कर लिया गया है। हिस्ट्रीशीटर, गैंगस्टर, लूट और डकैती जैसी जघन्य वारदातों में शामिल अपराधियों के सत्यापन के साथ-साथ उनकी संपत्ति का ब्यौरा भी एकत्र किया जा रहा है। अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति आगामी दिनों में सीज की जाएगी।

.....

चार मदरसों पर आज चलेगा बुलडोजर

डीसीपी ने बताया कि खोड़ा और मसूरी सहित कई जगहों के अवैध मदरसों को ध्वस्त कर दिया गया है। बताया कि खोड़ा में पांच मदरसों को पुलिस और जिला प्रशासनिक टीम ने चिह्नित किया है। कमेटियों से मदरसों से संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं। संपूर्ण दस्तावेज मुहैया न कराने पर बृहस्पतिवार को इन मदरसों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।


.....

वर्जन...

कमिश्नरेट पुलिस खोड़ा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त, कट्टरपंथियों और अराजक तत्वों का सत्यापन कर रही है। सहयोग की बजाए ऐसे लोग मकान छोड़कर भाग रहे हैं। सत्यापन रिपोर्ट के अनुसार करीब 600 से अधिक अपराधी और उनके परिवार अपने-अपने घरों पर नहीं मिले। कुछ ऐसे भी मामले सामने आए हैं कि मकानों में वृद्ध और महिलाएं ही हैं। सत्यापन की प्रक्रिया जारी रहेगी और इनकी संपत्ति का ब्यौरा भी एकत्र किया जा रहा है।

-जे. रविंदर गौड़, पुलिस आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed