फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   52 parking stand open tender bans

52 पार्किंग स्टैंड के टेंडर खोलने पर रोक लगाई

Fri, 01 Apr 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 01 Apr 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
52 parking stand open tender bans
पार्किंग - फोटो : अमर उजाला
शहर में 52 स्थानों पर पार्किंग ठेके छोड़े जाने की प्रक्रिया पर पार्षदों की कमेटी ने रोक लगा दी। घोटाले की सूचना पर चार पार्षदों ने मेयर को रिपोर्ट दी। मेयर ने तत्काल प्रक्रिया एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दी।
विज्ञापन


अब एक सप्ताह बाद पार्किंग निविदाएं खोली जाएंगी, तब तक टेंडर बिक्री फिर से शुरू की जाएगी। इस बार निगम कार्यालय से भी टेंडर बेचे जाएंगे। नगर निगम ने 52 स्थानों पर पार्किंग ठेके छोड़े जाने के लिए एक सप्ताह पहले प्रक्रिया शुरू की गई थी।
विज्ञापन


30 मार्च को टेंडर डाले जाने थे और शाम चार बजे खोले जाने थे। टेंडर खोलने के लिए महापौर अशु वर्मा ने पांच पार्षदों बाबू सिंह आर्य, राजीव भाटी, जाकिर सैफी, कुलदीप और प्रवीन चौधरी की कमेटी बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा पार्किंग प्रभारी डीके सिन्हा व सभी जोनल अधिकारी भी मौजूद रहे। टेंडर खोले जाने से पहले ही पार्षदों को शिकायत मिली कि कुछ दबंगों ने प्राइम लोकेशन की पार्किंग के सारे टेंडर बैंकों से खुद ही खरीद लिए। कई लोगों को निविदाएं नहीं मिल पाई। इसमें निगम के कुछ कर्मचारियों पर भी मिलीभगत के आरोप लग रहे हैं। ऐसे में चार पार्षदों ने पार्किंग टेंडर खोले जाने पर रोक लगा दी।

पार्किंग ठेकों में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही थी। टेंडर प्रक्रिया एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दी गई है। अधिकारियों को एक सप्ताह बाद टेंडर खोलने के लिए कहा गया है। - राजीव भाटी, सदस्य टेंडर कमेटी
..
अब एक सप्ताह तक निगम कार्यालय से भी ठेकेदार टेंडर ले सकेंगे। गोपनीयता बनाने के लिए अब सभी पार्किंग स्थल के लिए एक जैसा निविदा पत्र होगा। ताकि लोग किसी विशेष पार्किंग के सारे टेंडर न खरीद सकें। - बाबू सिंह आर्य, सदस्य टेंडर कमेटी


रकम भी जमा न कराई, साल भर निगम की पार्किंग चलाई
बीते साल पार्किंग ठेकेदारों ने ठेके लेकर नगर निगम में रकम जमा नहीं की। 7 से ज्यादा ठेकेदार ऐसे हैं जिन्होंने साल भर पार्किंग ठेके चलाकर कमाई की, लेकिन पैसा जमा कराने के लिए आनाकानी करते रहे। निगम ने ऐसे ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने की प्लानिंग कर ली है। ये ठेकेदार आगामी टेंडर प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed