फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   डिवाइडर पार कर कार पर चढ़ा ट्राला, तीन दोस्तों की मौत

डिवाइडर पार कर कार पर चढ़ा ट्राला, तीन दोस्तों की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
डिवाइडर पार कर कार पर चढ़ा ट्राला, तीन दोस्तों की मौत

विज्ञापन
डिवाइडर पार कर कार पर चढ़ा ट्राला, तीन दोस्तों की मौत
सिकंदराबाद। तेज रफ्तार ट्राला अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर कार पर चढ़ गया। हादसे में कार सवार दिल्ली निवासी तीन दोस्तों की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।
उत्तम नगर जैन कॉलोनी मटियाला बिंदापुर रोड नई दिल्ली निवासी पवन (24) पुत्र करन, सतीश (28) पुत्र बलवीर, मनीष (28), नवीन (28), सन्नी पुत्र विजय और गोलू दोस्त थे। सभी बृहस्पतिवार को दिल्ली से कार से जनपद अलीगढ़ के सिकंदराऊ में शादी समारोह में जा रहे थे। हाइवे-91 पर सिरोधन बाईपास के पास बुलंदशहर की ओर से आ रहा ट्राला अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी ओर कार के ऊपर चढ़ गया। इसमें गंभीर रूप से घायल मनीष और नवीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सन्नी की नोएडा के एक अस्पताल में मौत हो गई। कोतवाल अवनीश कुमार गौतम ने बताया कि दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों का आरोप था कि दुर्घटना की सूचना देने के बाद भी पुलिस और एंबुलेंस देरी से पहुंची। इसको लेकर लोगों में रोष दिखाई दिया। पुलिस के समय से नहीं पहुंचने के कारण लोगों ने घायलों को कार के बाहर निकाला। घायल कार सवार उपचार के लिए अस्पताल जाने का इंतजार करते रहे। पुलिस के पहुंचने पर लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। कोतवाल अवनीश कुमार गौतम ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
सिकंदराबाद। कार के ऊपर ट्राला चढ़ने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी भर्ती कराया। वहां से पवन पुत्र करन और सतीश पुत्र बलवीर को बुलंदशहर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी दोनों को हायर मेडिकल सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया गया है। जबकि गोलू की हालत सामान्य होने के कारण उसका सीएचसी में उपचार चल रहा है। कोतवाल अवनीश कुमार गौतम ने बताया कि दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। ट्राले को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया गया है। चालक का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed