फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   अवैध संबंधों के विरोध पर की गई थी प्रमोद की हत्या

अवैध संबंधों के विरोध पर की गई थी प्रमोद की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
अवैध संबंधों के विरोध पर की गई थी प्रमोद की हत्या

विज्ञापन
अवैध संबंधों के विरोध पर की गई थी प्रमोद की हत्या
बुलंदशहर। डिबाई थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर कलां निवासी प्रमोद की हत्या का पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा कर दिया। प्रमोद की हत्या उसके ममेरे भाई ने अवैध संबंधों में बाधक बनने पर की थी। पुलिस ने आरोपी भाई व मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

बीते सात फरवरी को थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर कलां निवासी भगवान दास ने तहरीर देकर अपने पुत्र की हत्या का मामला दर्ज कराया था। बताया था कि उनका पुत्र प्रमोद मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। छह फरवरी को वह घर से मजदूरी करने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा था। सात फरवरी की सुबह उसका शव गांव रहमापुर के जंगल में मिला था। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। पुलिस अधीक्षक देहात मनीष मिश्र ने बताया कि मामले की जांच के दौरान मृतक के ममेरे भाई श्याम सुंदर पुत्र राजपाल निवासी गांव तरौरा थाना बरला जनपद अलीगढ़ व मृतक की पत्नी पुष्पा का नाम सामने आ रहा था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी श्याम सुंदर को भीमपुर दौराह व पुष्पा को गांव मोहम्मदपुर कलां से दबोच लिया। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि श्याम सुंदर व मृतक की पत्नी के बीच अवैध संबंध थे, इस कारण दोनों ने मिलकर प्रमोद की हत्या की योजना बनाई थी। आरोपी श्याम ने छह फरवरी को प्रमोद को फोन कर डिबाई बुलाया था। इसके बाद दोनों ने साथ में गांव रहमापुर स्थित एक बाग में शराब पी। नशे की हालत में प्रमोद पर श्याम ने डंडे से प्रहार किया व बाइक सीट की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद प्रमोद के फोन से डायल व रिसीव कॉल डिलीट कर अलीगढ़ भाग गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed