फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   एफओबी में अनियमितता, शिकायतकर्ता ने दर्ज कराए बयान

एफओबी में अनियमितता, शिकायतकर्ता ने दर्ज कराए बयान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
एफओबी में अनियमितता, शिकायतकर्ता ने दर्ज कराए बयान
एफओबी में अनियमितता, शिकायतकर्ता ने दर्ज कराए बयान
विज्ञापन


गाजियाबाद। अनुबंध के बावजूद एफओबी पर लिफ्ट, एस्कलेटर या रैंप न बनाए जाने का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा तो मामले की जांच शुरू हो गई है। इस मामले के शिकायतकर्ता व आरटीआई एक्टिविस्ट वेद प्रकाश अग्रवाल के शनिवार को एडीएम फाइनेंस सुनील कुमार सिंह ने बयान दर्ज किए। एडीएम इस मामले में जांच कर रहे हैं।

वेदप्रकाश अग्रवाल ने शहर के 24 एफओबी (फुटओवर ब्रिज) पर लिफ्ट, एस्कलेटर न बनाए जाने की शिकायत मार्च 2018 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की थी। आरोप है कि नगर निगम अधिकारियों और बीओटी कांट्रेक्टर की मिलीभगत से एफओबी बना दिए गए, लेकिन पब्लिक इनका इस्तेमाल नहीं कर पा रही है। इनका उपयोग सिर्फ विज्ञापन लगाने के लिए किया जा रहा है। लिफ्ट, एस्कलेटर न लगे होने की वजह से इन पर बुजुर्ग और बीमार लोग नहीं चढ़ पा रहे हैं। एफओबी बनाने वाली कंपनियों ने अभी तक नगर निगम से कंप्लीशन सर्टिफिकेट भी नहीं लिया है, लेकिन इन पर विज्ञापन करना शुरू कर दिया है। नगर निगम जब उन्हें सर्टिफिकेट जारी करेगा, तब से उनका कार्यकाल शुरू होगा। पांच साल से वह विज्ञापन बिना अनुमति के कर रहे हैं, बावजूद इसके नगर निगम उन पर कार्रवाई नहीं कर रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जांच के आदेश डीएम कार्यालय पहुंचे तो एडीएम वित्त सुनील कुमार सिंह को जांच अधिकारी बनाया गया। उन्होंने शनिवार को शिकायतकर्ता को कार्यालय बुलाकर बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed