फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   आसमान छू रहे दाम, थाली से गायब होने लगी सब्जियां-Cordination

आसमान छू रहे दाम, थाली से गायब होने लगी सब्जियां-Cordination

Wed, 29 Nov 2017 12:42 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
आसमान छू रहे दाम, थाली से गायब होने लगी सब्जियां-Cordination
आसमान छू रही सब्जियों की कीमत, बिगड़ा जायका
विज्ञापन


आवक कम होने से बढ़ी महंगाई, अंडे की बढ़ी कीमतों ने भी बिगाड़ा ठंड का मजा

अमर उजाला ब्यूरो
साहिबाबाद/गाजियाबाद।
सर्दी के मौसम में आसमान छूती सब्जियों की कीमतों ने लोगों की थाली का जायका बिगाड़ दिया है। सर्दियों में सस्ते में बिकने वालीं सीजनल सब्जियां जैसे गाजर और मटर के दाम 50 रुपये प्रति किलो से ऊपर हैं। वहीं, टमाटर भी फुटकर में 60 से 70 रुपये किलो तक बिक रहा है। फुटकर के साथ थोक बाजार में सब्जियां महंगी होने से आम आदमी की पहुंच उनसे दूर होती जा रही है। सब्जी विक्रेताओं की मानें तो मंडी में सब्जी की आवक कम होने की वजह से सब्जियों के दाम बढ़ रहे हैं।
सर्दियों में हर वर्ष सब्जियों की कीमतें आमतौर पर कम होती थीं लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। सब्जियों के दाम दिनोंदिन बढ़ते जा रहे हैं। सर्दियों में 10 से 15 रुपये प्रति किलो के भाव बिकने वाली गाजर और मटर वैशाली, वसुंधरा, इंदिरापुरम और कौशांबी सहित पुराने शहर के फुटकर बाजारों में 50 से 60 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है। साथ ही आलू, प्याज और टमाटर के दामों में भी भारी इजाफा हुआ है। प्याज के दाम 60 से 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं जबकि आलू 15 से 30 रुपये किलो के भाव बिक रहा है। आम आदमी का सब्जी खरीदना मुश्किल होता जा रहा है। सब्जी महंगी होने के चलते लोगों ने पाव भर ही सब्जी खरीदना शुरू कर दिया है। सब्जी विक्रेता श्याम सिंह ने बताया कि पीछे से ही सब्जी महंगी मिल रहीं हैं। इसकी वजह से हमें भी महंगी सब्जी बेचनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

----
एक अंडा सात रुपये का, कैरेट पहुंची 200 रुपये
संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे की कहावत वर्तमान में गुजरे जमाने की बात हो गई है। सर्दियां आते ही अंडे खाने के शौकीन लोगों को अंडे पर महंगाई भारी पड़ रही है। फुटकर में चार से पांच रुपये में मिलने वाला अंडा इन दिनों सात रुपये प्रति अंडा मिल रहा है। वहीं 110 व 120 रुपये में मिलने वाली 30 अंडे की कैरेट इस समय 190-200 रुपये तक की कीमत में मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सब्जियों के थोक व फुटकर दाम एक नजर में
सब्जी थोक दाम फुटकर दाम
टमाटर 45 से 50 60-70 रुपये
प्याज 40 से 50 60-70 रुपये
मटर 45 रुपये 60-70 रुपये
गाजर 40 रुपये 50-60 रुपये
गोभी 35 रुपये 60 रुपये
शिमला मिर्च 40 रुपये 80 रुपये
पालक 15 रुपये 30 रुपये
बथुआ 25 से 30 रुपये 60 रुपये
बैंगन 15 से 30 रुपये 40 से 60 रुपये
(सब्जियों की कीमत प्रति किलो के भाव में)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed