{"_id":"64935163f560d290380b4624","slug":"51-transactions-of-baddo-and-his-brothers-bank-account-on-radar-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-137480-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बद्दो और उसके भाई के बैंक खाते की 51 ट्रांजेक्शन रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बद्दो और उसके भाई के बैंक खाते की 51 ट्रांजेक्शन रडार पर
विज्ञापन
गाजियाबाद। ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिये किशोरोंं के धर्मांतरण के मामले में पुलिस की जांच में बद्दो और उसके भाई के दो बैंक खातों की दो साल की ट्रांजेक्शन निकालने के बाद 51 ट्रांजेक्शन रडार पर आई हैं। ये ट्रांजेक्शन देश के अलग-अलग हिस्सों से हुई हैं। साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने बद्दो को सात दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने की कोर्ट में अर्जी भी लगा दी है। आज (बृहस्पतिवार) को बद्दो को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने पीसीआर पर लेने के बाद पूछताछ के लिए प्रश्नों की सूची तैयार कर ली है।
बद्दो के दो मोबाइल से मिली छह ई-मेल आईडी में से एक ई-मेल आईडी पाकिस्तान से बनाई गई थी। शुरुआती पूछताछ में बद्दो ने बताया कि उसने गेम में टूल्स खरीदने के लिए आईडी बनाई थी। हालांकि इसे संदिग्ध मानते हुए पुलिस इसे प्रश्नों की सूची में शामिल किया है कि उसने उसे कहां-कहां, कब-कब और किस मकसद से मल आईडी इस्तेमाल की है। इसके अलावा बद्दो के मोबाइल से 30 पाकिस्तानी नंबर भी पुलिस को मिले थे। वे भी जांच के दायरे में हैं। हालांकि पुलिस को अभी उन नंबरों से बातचीत होने के कोई सूबुत नहीं मिले हैं। रिमांड पर लेने की अनुमित मिलने के बाद पुलिस कई सवालोंं के जवाब बद्दो से लेगी।
एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि रिमांड पर लेने की अनुमित मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक मिले साक्ष्यों के आधार पर उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
एनएसए की कार्रवाई के लिए पुलिस शुरू की कार्रवाई
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बद्दो के खिलाफ पुलिस को धर्मांतरण के काफी साक्ष्य मिले हैं। ऐसे में पुलिस ने बद्दो के खिलाफ रासुका की कार्रवाई करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही अनुमति मिलने के बाद पुलिस इसकी कार्रवाई को आगे बढ़ाएगी।
अभी भी नमाज पढ़ रहा किशोर
कविनगर क्षेत्र निवासी जिस किशोर का बद्दो ने धर्मांतरण कराया था। वह अभी भी नमाज पढ़ रहा है। पुलिस ने उसकी काउंसिलिंग कराई थी। वहींं परिजन भी अपने स्तर पर काउंसिलिंग कर रहे हैं लेकिन किशोर अपनी जिद पर अड़ा है।