फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   500 students received mark sheets in the convocation ceremony

Ghaziabad News: दीक्षांत समारोह में 500 छात्र-छात्राओं को मिला अंकपत्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
500 students received mark sheets in the convocation ceremony
गाजियाबाद। हापुड़ रोड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में शुक्रवार को वार्षिक दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान 12 पाठ्यक्रमों के 500 से ज्यादा छात्र-छात्राओं को अंकपत्र, डिप्लोमा वितरित किए गए। पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे छात्रों को पदक देकर सम्मानित भी किया गया। अंकपत्र, डिप्लोमा पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ महेंद्रा एंक्लेव व शास्त्रीनगर के पार्षद अमित त्यागी, कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. जानबेग लोनी ने संयुक्त रूप से किया। पार्षद ने कहा कि राजकीय पॉलिटेक्निक में अध्ययन करने वाले छात्र छात्राएं प्रतिभा के धनी हैं। उन्होंने ऐसे छात्रों के उदाहरण दिए, जो पॉलिटेक्निक से शिक्षा लेकर बड़े उद्योग संचालित कर रहे हैं। प्रधानाचार्य ने कॉलेज की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन

पंजाबी गानों की धुनों पर छात्राओं ने नृत्य कर मन मोह लिया। लघु नाटिका के माध्यम ने छात्र-छात्राओं ने युवा उद्यम ऋण समेत सरकार की तमाम योजनाओं की जानकारी दी। मंच संचालन डॉ. योगेंद्र सिंह व इशिता पाठक ने किया। इस मौके पर अखिलेश दत्त, अफसर अली, सौरभ दिनकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed