{"_id":"671968640f9bae139704a1e4","slug":"50-thousand-rupees-grabbed-in-the-name-of-getting-job-in-aiims-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-495604-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये हड़पे
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र में एक अस्पताल में नौकरी करने वाली नर्स से उसकी एम्स में नौकरी लगवाने के नाम पर 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रुपये देने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने उनके साथ अस्पताल में आकर मारपीट व छेड़छाड़ की। मामले में नर्स ने कविनगर थाने में राहुल खन्ना समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
शिकायत में नर्स ने बताया कि वह एक निजी अस्पताल में नर्स के पद पर काम करती हैं। कुछ समय पहले राहुल खन्ना की बेटी अस्पताल में भर्ती हुई थी, जहां उन्होंने उसकी देखभाल की थी। इस दौरान राहुल ने उनका नंबर ले लिया था। कुछ समय बाद उसने बताया कि वह एम्स में अच्छे पद पर तैनात है। वह उसकी नौकरी एम्स में लगवा सकता है जिसमें उसने 50 हजार रुपये का खर्च बताया। आरोप है कि रुपये लेने के बाद राहुल ने उनकी नौकरी नहीं लगवाई जब उन्होंने रुपये वापस मांगे तो 21 अक्तूबर को अस्पताल में आकर मारपीट व छेड़छाड़ की। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।