{"_id":"65d65e61ed1159ee850a00d4","slug":"50-people-cheated-of-rs-45-lakh-in-the-name-of-investment-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-102054-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: निवेश के नाम पर 50 लोगों से 45 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: निवेश के नाम पर 50 लोगों से 45 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
मोदीनगर। ठगों ने एक वित्तीय कंपनी बनाकर निवेश पर आकर्षक मुनाफे का लालच देकर 50 से अधिक लोगों से 45 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी कर ली। ठगी के बाद आरोपी कंपनी का कार्यालय बंद कर फरार हो गए। ठगी का शिकार लोगाें ने लगभग 10 साल तक पुलिस के चक्कर काटे। अब पुलिस कमिश्नर के आदेश पर थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सुदामापुरी कॉलोनी निवासी रमेशचंद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि ठगों ने गोविंद वल्लभ भाई पंत पार्क गोविंदपुरी कॉलोनी में भूमि सेल्स इंडिया लिमिटेड के नाम से एक वित्तीय कंपनी का कार्यालय खोला। कंपनी का मुख्य कार्यालय नोएडा बताया गया। रमेशचंद ने बताया कि उनके झांसे में आकर उन्होंने लगभग 10 वर्ष पूर्व अपने व अपने बच्चों के नाम पर तीन लाख से अधिक की एफडी करा दी। रमेश के अलावा मोदीनगर निवासी प्रेमवती ,महेंद्र ,गुरुदयाल, गौरव, राहुल कुमार, मधु, अमित कुमार सहित 50 से अधिक लोगों ने कंपनी में करीब 45 लाख रुपये से ज्यादा का निवेश किया।
रकम जमा कराने के बाद कंपनी ने कार्यालय बंद कर दिया। ठगी का शिकार लोग नोएडा पहुंचे तो वहां का पता फर्जी निकाला। ठगी के शिकार लोगों ने कई साल तक पुलिस के चककर काटे। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि अनूप श्रीवास्तव, गौरव सक्सेना, इमरान खान, मोहम्मद इमरान और सुरेश पाल के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अलग-अलग धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बैंक से अधिक ब्याज देने का दिया था लालच
रमेशचंद ने बताया कि कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों ने अपने जान पहचान के लोगों को कपंनी में निवेश करने पर आकर्षक मुनाफे का लालच दिया। आरोपियों ने एफडी, आरडी सहित विभिन्न योजनाओं पर डाकघर और बैंकों से अधिक ब्याज मिलने का लालच लोगों को दिया था।