{"_id":"6605c6ca71498b7e400a1676","slug":"50-lakhs-were-grabbed-on-the-pretext-of-profit-by-investing-in-the-company-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-341134-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कंपनी में निवेश करा मुनाफे का झांसा देकर 50 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कंपनी में निवेश करा मुनाफे का झांसा देकर 50 लाख हड़पे
विज्ञापन
गाजियाबाद। कंपनी में निवेश कराकर मुनाफे का झांसा देकर राजनगर के रहने वाले अरुण कुमार गर्ग से चार लोगों ने 50 लाख रुपये लेकर हड़प लिए। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मामले में उन्होंने कविनगर थाने में कोर्ट का सहारा लेकर सचिन गुप्ता, शिवानी गुप्ता, विजय गुप्ता और सरोज बाला गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
अरुण का कहना है कि सचिन गुप्ता व उनके सहयोगियों से परिचय होने के बाद 2019 में उन्होंने अपना व्यापार बढ़ाने की बात उनसे कही। इस पर उन्होंने उनसे कहा कि वह रुपये निवेश करें तो वह उसका दो फीसदी ब्याज और मुनाफा देंगे। झांसे में लेकर आरोपियों ने 50 लाख रुपये ले लिए और जल्द वापस लौटाने का भी वादा किया। आरोप है कि दिए गए चेक उन्होंने लगाए जो बाउंस हो गए। अब मारने की धमकी दे रहे हैं। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।