{"_id":"5f0c45728ebc3e637646f8a8","slug":"50-l-20-b185","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार तक वाले 20 बकायदारों के काटे कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 हजार तक वाले 20 बकायदारों के काटे कनेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
50 हजार तक वाले 20 बकायदारों के काटे कनेक्शन - रेवेन्यू वसूलने के लिए विद्युत विभाग ने तीन इलाकों में चलाया अभियान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। लॉकडाउन में विद्युत बकायदारों पर विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार को मोहन नगर सब-स्टेशन की टीम ने 50 हजार से ऊपर वाले बकायदारों के ताबड़तोड़ कनेक्शन काटने की कार्रवाई की। इस बीच नंदग्राम, आनंद और राजेंद्र नगर औद्योगिक क्षेत्र के बकायदारों में हड़कंप मच गया। उधर, टीम की कार्रवाई के बाद छह बकायदारों ने ऑनलाइन बिल जमा कर दिया। इनसे विभाग को हजारों रुपये का रेवेन्यू मिला। एक्सईएन रामयश कुमार ने बताया कि पिछले शुक्रवार तक एक लाख तक वाले बड़े बकायदारों के खिलाफ कनेक्शन कटा था। जबकि सोमवार को नंदग्राम, मोहन नगर क्षेत्र के आनंद औद्योगिक क्षेत्र और राजेंद्र नगर औद्योगिक क्षेत्र में 50 हजार तक वाले बकायदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। तीन टीमों ने सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर तक चार बजे तक 20 कनेक्शन काटने की कार्रवाई की। इस बीच बकायदारों को कार्रवाई होने की हिदायत भी दी गई। इसका परिणाम यह रहा कि छह बकायदारों ने मौके पर ऑनलाइन बिल जमा कर दिया। अधिकारी का कहना है कि यह अभियान मंगलवार को अन्य इलाकों में भी चलेगा। ----------------------- सुमित कुमार