फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   50 CCTV footage will reveal the secret of Vinay Tyagi's death

Ghaziabad News: 50 सीसीटीवी फुटेज से खुलेगा विनय त्यागी की मौत का राज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
50 CCTV footage will reveal the secret of Vinay Tyagi's death
साहिबाबाद। टाटा स्टील कंपनी के बिजनेस हेड विनय त्यागी रात 8:27 बजे राजबाग मेट्रो स्टेशन से उतर गए थे। स्टेशन पर वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि उन्होंने पास की एक दुकान से 620 रुपये में शराब की बोतल और 55 रुपये पानी की बोतल व अन्य सामान खरीदा था। दुकानदार को यूपीआई से पेमेंट किया था। राजबाग मेट्रो स्टेशन से उतरकर विनय कहां गए थे, इसकी जांच के लिए पुलिस ने मेट्रो स्टेशन से राजेंद्र नगर सेक्टर-2 तक के क्षेत्र में लगे 50 सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि मेट्रो से उतरने के बाद विनय करीब तीन घंटे तक कहां थे? उनके साथ में कोई दूसरा शख्स था या नहीं? उन्होंने पत्नी रुचि को रात 11:21 बजे फोन करके राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन आने के लिए बोला था जबकि रुचि के पहुंचने पर वह नहीं मिले थे तो वह खुद कहां पर थे? रुचि को फोन पर भेजा गया व्हाट्सएप लोकेशन उन्होंने डिलीट किया या किसी के दबाव में कराया गया, इन सवालश्कका जवाब जानने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


डीसीपी ने स्वाट टीम के साथ शालीमार गार्डन और टीलामोड़ थाने की एसओजी समेत कुल आठ टीमें जांच में लगाई हैं। रात 11:30 बजे के बाद विनय का फोन बंद हो गया था। परिजनों का कहना है कि जिस जगह पर विनय का शव मिला था, वो कभी उधर से घर नहीं आते थे। पुलिस इस बात का भी पता करने में लगी है कि विनय के पास डेढ़ लाख रुपये कहां से आए थे। क्या इसके बारे में किसी दूसरे व्यक्ति को भी जानकारी थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आया कि रात आठ बजे से 11 बजे के बीच किसी दूसरे व्यक्ति से बातचीत की डिटेल नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक संदिग्ध बाइक सवार फुटेज में आया नजर
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध बाइक सवार नजर आया था। टीम उसकी पहचान और नंबर प्लेट का पता करने में लगी है। डीसीपी निमिष पाटिल का कहना है कि टीम से लगातार अपडेट लेकर नए-नए एंगल पर जांच हो रही है। जल्द ही महत्वपूर्ण तथ्य मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed