{"_id":"5d44856c8ebc3e6d1b73fa11","slug":"5-police-man-suspended-ghaziabad-city-news-gbd1815288165","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक-युवती से वसूली पर गाज, पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक-युवती से वसूली पर गाज, पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड
विज्ञापन

साहिबाबाद। अधिकारियों की तमाम सख्ती व निर्देशों के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी महकमे की साख को बट्टा लगाने पर आमादा हैं। मुरादनगर थाने के बाद अब इंदिरापुरम थाने की नीति खंड पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने महकमे को शर्मसार किया है। आरोप है कि चेकिंग के दौरान दो हेड कांस्टेबल सहित पांच पुलिसकर्मियों ने एक युवक-युवती से 20 हजार रुपये वसूले। युवक द्वारा डीजीपी को ट्वीट करने पर एसएसपी ने संज्ञान लेते हुए पांचों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, करीब एक सप्ताह पूर्व नीति खंड चौकी क्षेत्र में दोपहर दो से पांच बजे के बीच चैकिंग चल रही थी। चौकी पर तैनात सिपाहियों ने एक कार में सवार युवक-युवती को पकड़ लिया। आरोप है कि सिपाहियों ने उनके साथ अभद्रता की और अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल किया। पीड़ित युवक सार्थक का आरोप है कि सिपाहियों ने जेल भेजने की धमकी देकर उससे 20 हजार रुपये की वसूली की। पुलिसकर्मियों के इस कारनामे से आहत युवक ने ट्विटर पर डीजीपी सहित तमाम आला अधिकारियों से शिकायत की थी।
एसएसपी ने एसपी सिटी को सौंपी थी जांच
ट्विटर पर की गई शिकायत पर संज्ञान लेकर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने मामले की जांच एसपी सिटी श्लोक कुमार को सौंपी थी। जांच में आरोपी हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, केशवराम, कांस्टेबल अमित कुमार, सोमेश अमित मिश्रा दोषी पाए गए, जिसके बाद एसपी सिटी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए कप्तान को रिपोर्ट भेजी थी। जांच रिपोर्ट व संस्तुति के आधार पर एसएसपी ने उक्त पांचों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
नीति खंड चौकी का विवादों से रहा है पुराना नाता
नीति खंड चौकी का विवादों से पुराना नाता रहा है। करीब दो वर्ष पूर्व यहां पर तैनात तीन पुलिसकर्मी नोएडा के कॉल सेंटर में काम करने वाले कुछ युवकों को चौकी पर लाए थे। पुलिसकर्मियों ने उनसे रिश्वत की मांग की थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर तीनों पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए थे।
दो दिन पूर्व दो दरोगा और एक सिपाही पर हुई कार्रवाई
मुरादनगर पुलिस द्वारा बिल्डर को शराब तस्कर बनाने का मामला भी सामने आया था। आरोप था कि ढाई लाख रुपये न देने पर पुलिस ने मेरठ निवासी रिटायर कर्नल के बिल्डर बेटे को शराब तस्कर बना दिया। आईजी ने मामले की जांच एसपी देहात को सौंपी थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर दो दिन पहले आईजी ने मुरादनगर थाने के दरोगा विपिन, दीपक व सिपाही सिंहराज को सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दिए थे।