{"_id":"671d5fa4bcfd56979907adf7","slug":"5-criminals-of-gang-selling-parts-of-stolen-vehicles-caught-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1026-498154-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: चोरी के वाहनों के पार्ट बेचने वाले गैंग के 5 शातिर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: चोरी के वाहनों के पार्ट बेचने वाले गैंग के 5 शातिर पकड़े
विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस ने वाहनों को चोरी कर उनके पार्ट को अलग-अलग कर बेचने वाले गैंग के पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। इस गैंग में दो वाहन चोर, दो कबाड़ी और एक मिस्त्री है। आरोपियों के कब्जे चोरी की बाइक, स्कूटी, दो मास्टर चाबी, ऑटो और 26 कटे हुए वाहनों के पार्ट्स बरामद हुए है। आरोपी वाहनों के पार्ट्स को दिल्ली में बेच देते थे।
एसीपी सूर्यबली माैर्य ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम हिमांशु वर्मा, रजीम निवासी ग्राम दौलतनगर, इरशाद निवासी 2 नंबर आर्य नगर लोनी, बिलाल निवासी इकराम नगर, समद निवासी चमन पार्क मुस्तफाबाद दिल्ली बताए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पांचों ने वाहन चोरी करने फिर पार्ट्स को अलग-अलग कर बेचने के लिए गैंग बनाया था।
आरोपी दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में खड़े वाहनों को मास्टर चाबी से खोलकर उन्हें चोरी कर लेते थे। मौका देखकर चोरी के वाहनों के पार्ट्स व इंजन आदि को अपने साथियों की मदद से खोलकर राह चलते लोगों और दिल्ली कबाड़ी बाजार में बेच देते थे। मिलने वाले पैसों को आपस में बांट लेते थे।