{"_id":"65fb3a4d2bdac3de6b0e7438","slug":"48-thousand-cheated-by-showing-fear-of-sending-illegal-courier-to-thailand-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-336027-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अवैध कुरियर थाइलैंड भेजने का डर दिखाकर ठगे 48 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अवैध कुरियर थाइलैंड भेजने का डर दिखाकर ठगे 48 हजार
विज्ञापन
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम क्षेत्र की रहने वाली दिव्या को शातिरों ने कॉल कर उनके नाम से संदिग्ध कुरियर थाइलैंड भेजे जाने का झांसा देकर 48 हजार रुपये ठग लिए। ठग ने पुलिसकर्मी बनकर वीडियो कॉल कर कार्रवाई का डर दिखाकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया।
दिव्या का कहना है कि उनके पास अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को कुरियर कंपनी से बताया। इसके बाद उनके नाम से संदिग्ध कुरियर थाइलैंड जाने की बात कही। जिसमें प्रतिबंधित सामान बताया। इसकी एवज में कस्टम अधिकारी से बात करने के लिए कॉल ट्रांसफर कर दी। इसके बाद उसने स्काइप के जरिये वीडियो कॉल पर ले लिया। जहां कॉलर ने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी। उसने कार्रवाई का डर दिखाकर मामले को दबाने की बात कहकर 48 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद कॉल कट कर दी। मामले में पीड़िता ने मधुबन बापूधाम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि जांच की जा रही है।