फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   4607 left NDA exam

Ghaziabad News: 4607 ने छोड़ी एनडीए की परीक्षा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
4607 left NDA exam
गाजियाबाद। जिले के 26 केंद्रों पर रविवार को एनडीए व सीडीएस की परीक्षा संपन्न हुई। सीडीएस की परीक्षा तीन पालियों में हुई। जबकि, एनडीए की परीक्षा दो पालियों में हुई। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एनडीए में कुल 15514 अभ्यर्थियां को परीक्षा देनी थी जिसमें 10907 अभ्यर्थी उपस्थित हुए और 4607 ने परीक्षा छोड़ दी। इसके अलावा सीडीएस की तीन पालियों में 9922 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी जिसमें 5191 ने परीक्षा दी और 4731 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

एनडीए की परीक्षा की सुबह की पाली 10 से 12:30 तक आयोजित हुई। इसमें 7757 में से 5472 उपस्थित थे और 2285 अनुपस्थित रहे। इसके अलावा दो से 4:30 वाली पाली में 7757 में से 5435 उपस्थित और 2322 अनुपस्थित रहे। सीडीएस की परीक्षा में सुबह की पाली 9 से 11 तक आयोजित हुई। इसमें 4071 में 2123 उपस्थित व 1948 अनुपस्थित रहे। वहीं, 12 से दो की पाली में नौ केंद्रों पर 4071 में 2119 ने अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 1952 ने परीक्षा छाेड़ दी। इसके अलावा 3 से 5 बजे की पाली की परीक्षा चार केंद्रों पर हुई। इसमें 1780 में 949 ने परीक्षा दी और 831 ने परीक्षा छोड़ दी। एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह ने बताया कि एनडीए में करीब 70 फीसद व सीडीएस में करीब 50 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

बढि़या हुई परीक्षा
मैं पहली बार परीक्षा देने के लिए आई हूं। बहुत कुछ सीखने और समझने का मौका मिला। परीक्षा अच्छी गई है। सवाल जैसा सोचकर आई थी, उसे आसान लगे। - अनू चौधरी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
मिलेगी सफलता
मैं दूसरी बार परीक्षा देने के लिए आया हूं। इस बार परीक्षा में जो सवाल आए, वह पहले से आसान लगे। लग रहा इस बार निश्चित ही सफलता मिलेगी। - अनुपम राय, द्वारका दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed