फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   45,000 consumers plead in 15 days to make the meter postpaid.

Ghaziabad News: 15 दिन में 45 हजार उपभोक्ताओं की गुहार, मीटर पोस्टपेड करो

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
45,000 consumers plead in 15 days to make the meter postpaid.
गाजियाबाद। सहमति से स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर लगाने के नए आदेश के बाद जिले के उपभोक्ताओं की बेचैनी बढ़ गई है। शहर से लेकर देहात तक स्मार्ट मीटर लगाने जा रही ऊर्जा निगम की टीमों को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ ऊर्जा निगम के तीनों जोन के अलग-अलग कार्यालयों में बीते 15 दिन में 45 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने लिखित आवेदन देकर मीटर को प्रीपेड से पोस्टपेड करने की मांग की है।
विज्ञापन



बड़ी संख्या में लोग ट्वीट, ईमेल व अन्य माध्यमों से भी आपत्ति दर्ज करा रहे हैं। इसके अलावा रोजाना 100 से अधिक शिकायतें बिलों में गड़बड़ी और रिचार्ज करने पर बिजली चालू न हाेने की भी मिल रही हैं।
विज्ञापन


खास बात यह है कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों के पास इस मसले पर कोई ठोस जवाब नहीं है। इस बारे में मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल ने बताया कि जो शिकायतें व आवेदन आते हैं, उनको उच्चाधिकारियों को भेजा जाता है। पोस्टपेड और प्रीपेड करने का निर्णय शासन स्तर से ही होगा, इसलिए जिला स्तर पर इसमें कुछ भी कर पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




----

जिले में 2.15 लाख मीटर प्रीपेड



जिले में ऊर्जा निगम ने अब तक 2.48 लाख उपभोक्ताओं के घर व प्रतिष्ठानों पर स्मार्ट मीटर लगाए हैं। इसमें ट्रांस हिंडन के 71 हजार, गाजियाबाद शहर के 90 हजार और लोनी व मोदीनगर के 87 हजार उपभोक्ता हैं। निगम ने 2.48 लाख में से 2.15 लाख उपभोक्ताओं के मीटर पोस्टपेड से स्वत: प्रीपेड कर दिए।

----



टीमों को झेलना पड़ रहा विरोध

निगम की टीम की ओर से शेष बचे उपभोक्ताओं के यहां भी स्मार्ट मीटर लगाने का काम तेजी से चल रहा था, लेकिन जब से केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर और प्रदेश सरकार की ओर से सहमति से स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का आदेश आया है, तब से इस गति पर विराम लगा है। पहले जहां प्रतिदिन 1000 से 1200 मीटर लगाए जा रहे थे, अब यह आंकड़ा 500 के करीब रह गया है। शुक्रवार को विजयनगर के बिहारीपुरा, मोदीनगर, मुरादनगर समेत तमाम स्थानों पर मीटर लगाने गई टीमों को विरोध का सामना करना पड़ा और लोगों के हंगामे के कारण बैरंग लौटना पड़ा।




----

तीन हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं की हो रही जांच



स्मार्ट मीटर प्रीपेड किए जाने के बाद 25 मार्च से लेकर अब तक रिचार्ज न होने पर एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली काटी जा चुकी है। इसमें 97 हजार के करीब उपभोक्ताओं ने पिछला बकाया जमा करके रिचार्ज करा लिया, लेकिन तीन हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं समझी। ऐसे उपभोक्ताओं की सूची तैयार कराई गई है। इस बारे में मुख्य अभियंता ने बताया कि चिह्नित किए गए उपभोक्ताओं के यहां सत्यापन कराया जा रहा है। अब तक पता चला है कि अधिकांश ऐसे उपभोक्ता हैं, जो दूसरे स्थान पर रह रहे हैं या फिर उन्होंने दो कनेक्शन ले रखे थे। विजिलेंस की टीम को भी सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed