फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   4.5 lakh families will receive free rations starting today

Ghaziabad News: साढ़े चार लाख परिवारों को आज से मिलेगा निशुल्क राशन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
4.5 lakh families will receive free rations starting today
गाजियाबाद। जिले के साढ़े चार लाख परिवारों को आज से 18 अगस्त तक सरकारी दुकानों पर निशुल्क राशन का वितरण किया जाएगा। सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर दो बजे से शाम को छह बजे तक डीलर दुकानों पर मौजूद रहेंगे। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से डीलरों को कार्ड धारक और उनके सदस्यों की संख्या के हिसाब से पर्याप्त राशन उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि जिले में साढ़े चार लाख परिवारों को निशुल्क राशन वितरित किया जाना है। इनमें साढ़े आठ हजार के आसपास अंत्योदय कार्ड धारक भी हैं। इन परिवारों के सदस्यों की संख्या साढ़े 19 लाख से ज्यादा है। अंत्योदय कार्ड धारकों को इस माह निशुल्क चीनी नहीं मिलेगी। उनको केवल प्रति कार्ड 21 किलो गेहूं और 14 किलो चावल मिलेंगे। इसके अलावा सामान्य कार्ड धारकों को प्रति सदस्य के हिसाब से तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल दिए जाएंगे। डीलर के यहां भीड़भाड़ व आपाधापी की स्थिति न बने, इसके लिए वह एक दिन पहले ही टोकन वितरण करेंगे। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ईपॉश मशीनों के जरिये ही राशन का वितरण सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन

---------
-असुविधा होने पर इन नंबरों पर करें संपर्क :
-तहसील मोदीनगर-विनोद भारती-9528871403
-मोदीनगर शहर-स्वेता पंवार-9720577155
-भोजपुर एवं मुरादनगर पूर्ति निरीक्षक हेमलता-7408137240
-मोदीनगर व मुरादनगर शहर पूर्ति निरीक्षक दीपा वर्मा-8272829626
-लोनी तहसील क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विशाल यादव-7906871761
-ट्रांस हिंडन पूर्ति निरीक्षक नूर फातिमा-8081205222
---------------
-पहले बनवाओ आयुष्मान, फिर मिलेगा राशन :
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि सभी डीलरों को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं कि वह अपने यहां 70 साल की उम्र्र पूरी कर चुके कार्ड धारक या सदस्यों के नाम अपने यहां सूची में चस्पा करेंगे। इनको राशन तभी दिया जाएगा, जब इनका आयुष्मान कार्ड जारी हो जाएगा। इसको बनवाने की प्रक्रिया सरल है। किसी भी जन सुविधा केंद्र पर इसके लिए आवेदन हो सकता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने भी इसको लेकर जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed