फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   4.35 lakhs grabbed in the name of making retired soldier's son a sanitary inspector

Ghaziabad News: सेवानिवृत्त फौजी के बेटे को सेनेटरी इंस्पेक्टर बनवाने के नाम पर 4.35 लाख हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
4.35 lakhs grabbed in the name of making retired soldier's son a sanitary inspector
गाजियाबाद। हरसांव प्रताप नगर के रहने वाले सेवानिवृत्त फौजी सतीश कुमार यादव के बेटे को एमसीडी में सेनेटरी इंस्पेक्टर पद पर लगवाने का झांसा देकर महिला ने 4.35 लाख रुपये हड़प लिए। आरोप ज्ञानदेवी नाम की महिला पर है, जो दिल्ली के नजबगढ़ के गांव ईसापुर की रहने वाली है। आरोप है कि ज्ञानदेवी ने व्हाट्सएप पर फर्जी नियुक्त पत्र व अन्य दस्तावेज देकर जाल में फंसाया। बाद में उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज कर धमकी दी। सतीश कुमार यादव का कहना है कि अप्रैल 2022 में मेट्रो में उनकी मुलाकात ज्ञानदेवी नाम की महिला से हुई। उसने अपने पति को आर्मी में बताया। वह खुद भी आर्मी से सेवानिवृत हैं तो दोनों के बीच बातचीत हुई। इसके बाद उसने खुद को एमसीडी में सेनेटरी इंस्पेक्टर बताया। आरोप है कि उसने कहा कि एमसीडी में सेनेटरी इंस्पेक्टर की नौकरी निकली है। 12वीं पास को डिप्लोमा देकर नियुक्ति पत्र दिया जाता है। इसमें 15 लाख का खर्चा आएगा लेकिन आपका काम सात लाख रुपये में हो जाएगा। दस्तावेज लेने के लिए वह उनके घर भी आई। आरोप है कि उसने कई बार उन्हें दिल्ली में साक्षात्कार के लिए बुलाया लेकिन कोई साक्षात्कार नहीं हुआ। ऐसे ही उनसे उन्हें कई बार परेशान किया और कई बार में अपने दो साथियों के साथ मिलकर 4.35 लाख रुपये ले लिए। कोई काम नहीं हुआ तो उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। मामले में उन्होंने कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। दस्तावेजों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed