फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   42 people fell ill due to heat... reached hospital

Ghaziabad News: गर्मी से 42 लोग हुए बीमार... पहुंचे अस्पताल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
42 people fell ill due to heat... reached hospital
गाजियाबाद। गर्मी और लू से बीमार हुए 42 लोग रविवार को इमरजेंसी में इलाज कराने एमएमजी और संयुक्त अस्पताल में पहुंचे। इनमें छह डायरिया, चार हृदयाघात, 18 बुखार और 14 पेट दर्द के मरीज शामिल हैं। डायरिया और बुखार के सात मरीजों को भर्ती किया गया, जबकि हृदय रोग विशेषज्ञ नहीं होने सेचारों मरीजों को दिल्ली रेफर कर दिया गया। एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि गर्मी के कारण परेशान अधिक मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन

गर्मी से बीमार हुए हीट वेव वार्ड में इस समय 13 मरीज भर्ती हैं। इनमें अधिकांश मरीज गर्मी के कारण बुखार, बेचैनी, रक्तचाप कम या अधिक होने और मांसपेशियों में दर्द के कारण भर्ती हुए हैं। जबकि छह मरीज डायरिया से बीमार होकर भर्ती हैं। एमएमजी अस्पताल के फिजिशियन डॉ. संतराम का कहना है कि इस समय लोग गर्मी दूषित खाद्य पदार्थों के जाने-अंजाने सेवन करने पर डायरिया से बीमार हो रहे हैं। कुछ मामलों में फूड पॉइजनिंग या एलर्जी, दवाइयों के सेवन की वजह से हो रहा है। डायरिया की समस्या काफी कम समय के लिए होती है जो कुछ ही दिन में अपने आप ही ठीक हो जाती है, अधिक दिन तक रहने पर यह आंत की बीमारी, संक्रमण या आंत में सूजन की तरफ इशारा करती है।
विज्ञापन




क्या पहनें और क्या खाएं
गर्मी से बचने के लिए हल्के रंग के कपड़े पहनकर निकलें ताकि ज्यादा गर्मी ना सताए।
जो लोग शारीरिक रूप से थकने वाला काम अधिक करते हैं, उन्हें ओआरआस जरूर पीना चाहिए।
ओआरएस उपलब्ध नहीं हो तो सादे पानी में चीनी-नमक का घोल बनाकर पीते रहें।
नींबू-पानी और छाछ का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed