{"_id":"69d2c10fb93c8cafb306dd62","slug":"410-lakh-fraud-in-the-name-of-updating-igl-connection-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-857241-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आईजीएल कनेक्शन अपडेट कराने के नाम पर 4.10 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आईजीएल कनेक्शन अपडेट कराने के नाम पर 4.10 लाख की ठगी
विज्ञापन
गाजियााबाद। शास्त्रीनगर निवासी व्यापारी से साइबर ठगों ने आईजीएल का गैस कनेक्शन अपडेट करने का मैसेज भेजकर चार लाख से अधिक रुपये ठग लिए। मामले की शिकायत कविनगर थाने में दी गई। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
घटना कविनगर थाना क्षेत्र की है। शास्त्रीनगर निवासी नरेंद्र सिंह तोमर ने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल फोन पर आईजीएल कंपनी की ओर से मैसेज आया। झांसे में आकर उन्होंने ठगों के अलग-अलग खातों में 4.10 लाख ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उनका आधार और पैन कार्ड भी ले लिया।