फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   3D painting will change the face of the city, art will emerge on the walls

Ghaziabad News: थ्री डी पेंटिंग से बदलेगी शहर की सूरत, दीवारों पर उभरेगी कला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
3D painting will change the face of the city, art will emerge on the walls
गाजियाबाद। शहर के सार्वजनिक स्थलों की दीवारों को सुंदर और सांस्कृतिक पहचान देने के लिए नगर निगम की ओर से थीम वाइज थ्री डी पेंटिंग कराई जाएगी। इसके लिए नगर निगम की ओर से टेंडर जारी किया गया है। टेंडर फाइनल होने के बाद शहर की दीवारों पर कला, संस्कृति, संगीत, सिनेमा और साहित्य से जुड़ी पेंटिंग बनाई जाएंगी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि पहले जो पेंटिंग होती थी उसमें ज्यादातर निगम के स्लोगन होते थे। इस बार पेंटिंग के जरिए जिले के उन कवियों और साहित्यकारों को भी सम्मान दिया जाएगा जिनकी रचनाएं देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में पढ़ी और सराही जाती हैं। उनकी चुनिंदा पंक्तियां दीवारों पर लिखी जाएंगी ताकि आम लोग भी साहित्य से जुड़ सकें। इसके अलावा जिले के स्वतंत्रता सेनानियों की भी पेंटिंग बनाई जाएंगी।
विज्ञापन

निगम का मानना है कि इससे युवाओं में कला और साहित्य के प्रति रुचि बढ़ेगी और शहर की पहचान रचनात्मक रूप में उभरेगी। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि थीम वाइज पेंटिंग शहर के अलग-अलग इलाकों में कराई जाएंगी ताकि हर क्षेत्र को अपनी अलग पहचान मिल सके। इन पेंटिंग्स में आधुनिक थ्री डी तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा जिससे दीवारों पर उकेरी गई आकृतियां जीवंत नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed