फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   39 locations in Myanmar identified, the IT professionals who escaped revealed the names of the masterminds

Ghaziabad News: म्यांमार के 39 ठिकाने चिह्नित, छूटे आईटी पेशेवरों ने बताए सरगनाओं के नाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
39 locations in Myanmar identified, the IT professionals who escaped revealed the names of the masterminds
गाजियाबाद। 12 मार्च को म्यांमार से हिंडन एयरपोर्ट पर लाए गए आईटी पेशेवर युवाओं ने केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) को साइबर ठगी के सिंडीकेट के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी दी हैं। इंटरपोल द्वारा कराए गए मुकदमे में सीबीआई ने सभी आईटी पेशेवर युवाओं को इस मुकदमे में गवाह बनाया है। जल्द ही अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन (इंटरपोल) द्वारा कराए गए मुकदमे में देश का प्रधान सचिवालय इस मामले में रेड कोर्ट नोटिस जारी करेगा।
विज्ञापन

सीबीआई की पूछताछ में आईटी पेशेवर युवाओं ने बताया कि उन्हें बैंकाॅक का हवाई टिकट देकर विदेश में नौकरी दिलाने के बहाने बुलाया गया। सूत्रों के अनुसार आईटी पेशेवर को बैंकॉक हवाई अड्डे पर म्यांमार कंपनी का ज्वाइनिंग लैटर लेकर दो या तीन लोग मिलते थे। जो उन्हें अगली फ्लाइट से अन्य लोग आने की बात कहते थे और बैंकॉक के होटल में ठहराया जाता था। अंधेरा होने पर कार सवार उन्हें होटल से जंगल के रास्ते करीब आठ घंटे का सफर तय कर म्यावाड़ी ले जाते थे। जहां उन्हें म्यांमार करेंसी म्यांमार क्यात (एमएमके) 40 हजार वेतन यानि भारतीय मुद्रा में 1.60 लाख रुपये प्रति माह देने का लालच दिया जाता था और कॉलिंग कराई जाती थी। कॉलिंग का विरोध करने पर उन्हें अंधेरे में रखा जाता था और करंट लगाकर थ्री डिग्री दी जाती थी। माह में दो बार आईटी पेशेवर अपने घर बात कर सकते थे। बात करते समय कंपनी के सुरक्षाकर्मी और स्टॉफ मौके पर मौजूद रहता था। 17 राज्यों के आईटी पेशेवर ने सीबीआई को म्यावाड़ी में अलग-अलग नाम के 41 ठिकानों पर साइबर ठगी के सिंडीकेट की बाबत जानकारी दी है। सीबीआई ने 39 ठिकानों को चिह्नित कर लिया है। ठिकानों के कुछ मुखिया के नाम भी सीबीआई को प्राप्त हो चुके हैं। ऐसे में म्यांमार से छूटे 530 आईटी पेशेवर युवाओं को इंटरपोल द्वारा दर्ज मुकदमे का गवाह बनाया गया है।
विज्ञापन

....

म्यावाड़ी में सेना की नहीं है दखलअंदाजी
एनसीआर क्षेत्र के साथ-साथ विकासशील राज्यों और जनपदों में कॉलिंग कर व्यापारियों, कारोबारियों और सेवानिवृत्त अधिकारियों को निशाना बनाया गया। अधिकांश कॉलिंग म्यांमार के म्यावाड़ी क्षेत्र से होने की जानकारी हुई। हालांकि म्यावाड़ी ऐसा क्षेत्र है जहां म्यांमार की सेना की ज्यादा दखलअंदाजी नहीं है और सुनसान क्षेत्र है। कोलंबिया और म्यांमार के बीच घने जंगल में म्यावाड़ी का क्षेत्र करीब 120 किमी में फैला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....

अभिनेता बना बंधक तो हरकत में आया चीन

सूत्रों की मानें तो चीन का एक प्रख्यात अभिनेता अपनी महिला दोस्त के साथ म्यांमार में गया था। यह अभिनेता साइबर ठगों के हत्थे चढ़ गया और उसे बंधक बना लिया, जबकि अभिनेता की महिला दोस्त किसी तरह चीन पहुंची और अपनी सरकार के माध्यम से म्यावाड़ी में खोजबीन कराई। बताया गया कि करीब सात हजार बंधनमुक्त किए गए हैं। इनमें 530 भारतीय हैं और इनमें से 53 उत्तर प्रदेश के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed