फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   3808 deeds were executed in three days during Navratri, earning Rs 65 crore 73 lakh.

Ghaziabad News: नवरात्र में तीन दिनों में हुए 3808 बैनामे, 65 करोड़ 73 लाख की हुई आय

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 08:45 AM IST
विज्ञापन
3808 deeds were executed in three days during Navratri, earning Rs 65 crore 73 lakh.
गाजियाबाद। नवरात्र शुरू होने के तीन दिन के अंदर पूरे जिले में कुल 3808 बैनामे हुए हैं, जिससे विभाग को 65 करोड़ 73 लाख की आय हुई है। एआईजी स्टांप ने बताया कि 22 सितंबर से लेकर 24 सितंबर तक जो बैनामे हुए हैं, उनमें 56 करोड़ स्टांप शुल्क और नौ करोड़ 73 लाख निबंधन शुल्क शामिल है। उन्होंने बताया कि नवरात्रों के मद्देनजर जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ के निर्देश पर अबकी बार रविवार को भी रजिस्ट्री कार्यालय खोले जाएंगे।
विज्ञापन

एआईजी स्टांप ने बताया कि पितृपक्ष के दौरान काफी धीमी रफ्तार से बैनामे हो रहे थे लेकिन नवरात्रे शुरू होते ही इसमें काफी तेजी आई है। इस दौरान बड़ी संख्या में फ्लैट, कृषि भूमि और प्लॉट के बैनामे हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान 317 दानपत्र भी बने हैं। 62 इकरारनामा भी कराया गया है। जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ ने कहा कि नवरात्र के दौरान लोग नए घर, संपत्ति अथवा भूमि की खरीद-फरोख्त को शुभ मानते हैं, जिस कारण इन दिनों रजिस्ट्री कार्यालयों पर काम का दबाव अधिक हो गया है। लोगों की भावनाओं और सुविधा का ध्यान रखते हुए यह निर्णय लिया है ताकि उन्हें आवश्यक सेवाएं समय पर उपलब्ध हो सकें और कोई असुविधा न हो। उन्होंने सभी रजिस्ट्रार कार्यालयों में पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त रखने के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed