फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   38 rupees will be charged as maintenance fee on industrial plots

Ghaziabad News: औद्योगिक भूखंड पर 38 रुपये लेंगे रखरखाव शुल्क

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
38 rupees will be charged as maintenance fee on industrial plots
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) की ओर से गाजियाबाद में रखरखाव शुल्क की दरें 72 रुपये से घटाकर 38 रुपये वर्ग मीटर कर दी गई हैं। पूर्व में शुल्क अधिक होने के कारण उद्यमियों ने मुख्यमंत्री से दरें कम करने की मांग की थी। इस नई व्यवस्था से जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में करीब 5,900 इकाइयों को लाभ मिलेगा। यूपीसीडा के पास अप्रैल में औद्योगिक क्षेत्रों का हैंडओवर चले जाने के बाद रखरखाव शुल्क भी बढ़ा दिया गया था। पूर्व में नगर निगम की ओर से करीब 30 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से रखरखाव शुल्क लिया जा रहा था। लेकिन हैंडओवर यूपीसीडा को हो जाने के बाद से रखरखाव शुल्क 72 रुपये वर्ग फीट की दर से निर्धारित कर दिया गया था।
विज्ञापन

इसके बाद से उद्यमियों ने काफी विरोध शुरू कर दिया गया था। उद्यमियों का विरोध सीएम तक पहुंचने के बाद शुल्क को नए सिरे से निर्धारित करने के निर्देश दिए गए थे। गत सप्ताह यूपीसीडा की बोर्ड बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों के लिए रखरखाव शुल्क नए सिरे से निर्धारित कर प्रस्ताव पेश किया गया था।
विज्ञापन

प्रस्ताव में कुछ त्रुटियां होने से इसमें संशोधन कर शासन को भेजने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए थे। संशोधित प्रस्ताव को बुधवार को शासन ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में औद्योगिक क्षेत्र की जिम्मेदारी नगर निगम के पास थी। शासनादेश के अनुसार गत वित्तीय वर्ष का रखरखाव शुल्क जिनका देय है। ऐसे बकायदारों को रखरखाव शुल्क यूपीसीडा में ही जमा करना होगा। शुल्क जमा न करने वालों से नई दरों के अनुसार ही वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed