फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   38 hours after the search continues VVIP Group tax bases

38 घंटे बाद भी वीवीआईपी ग्रुप के ठिकानों पर आयकर सर्च जारी

Sat, 05 Nov 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 05 Nov 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
38 hours after the search continues VVIP Group tax bases
वीवीआईपी - फोटो : अमर उजाला
आयकर विभाग द्वारा विभोर वैभव इंफ्रा होम प्राइवेट लिमिटेड (वीवीआईपी) के राजनगर एक्सटेंशन स्थित साइट के साथ अन्य जगहों पर सर्च शुक्रवार को भी जारी रही। हालांकि आयकर विभाग ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
विज्ञापन


दूसरी ओर वीवीआईपी के सीएमडी का कहना है कि कंपनी की तिमाही बैलेंस शीट सितंबर में ही जमा कर दी गई है, फिर क्याें सर्च अभियान चलाया, यह समझ से परे है। वैसे कंपनी के सभी अधिकारी और कर्मचारी आयकर अधिकारियों को जांच में सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन


आयकर विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को वीवीआईपी ग्रुप के यहां सर्च शुरू की थी। सूत्रों के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे टीमें एक साथ ग्रुप के सीएमडी के घर और दफ्तर पर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीमों ने सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर हार्ड डिस्क के साथ अन्य दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। राजनगर एक्सटेंशन स्थित ग्रुप के ऑफिस से किसी भी कर्मचारियों को बाहर नहीं आने दिया गया।

बाहर प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड के साथ पुलिस कर्मी मौजूद रहे। अगले दिन शुक्रवार को घर से तो टीमें चली गईं, पर राजनगर एक्सटेंशन के ऑफिस पर देर शाम तक टीमों ने डेरा डाले रखा।


उधर, वीवीआईपी ग्रुप के सीएमडी प्रवीन त्यागी का कहना है कि कंपनी के अंदर पारदर्शिता है। इसलिए तिमाही बैलेंस शीट और टैक्स नियम अनुसार सितंबर में ही जमा करा दिया गया। सर्च क्यों की जा रही है, पता नहीं। उन्होंने दावा किया कि अभी तक आयकर अधिकारियों को एक भी डॉक्यूमेंट नहीं मिला है, जिससे पता चले कि टैक्स चोरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed