{"_id":"64b599859e9e48a2de07c784","slug":"37-lakh-cheated-by-trapping-the-old-man-in-the-trap-of-video-call-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-719-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बुजुर्ग को वीडियो कॉल से जाल में फंसाकर 37 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बुजुर्ग को वीडियो कॉल से जाल में फंसाकर 37 लाख ठगे
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र में 80 साल के बुजुर्ग की वीडियो को अश्लील बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर युवती समेत चार ठगों ने उनसे 37 लाख रुपये ठग लिए। उन्होंने इंदिरापुरम पुलिस थाने में ठगी का मुकदमा कराया है।
बुजुर्ग ने बताया कि उनके कूल्हे का ऑपरेशन हुआ था। वह डॉक्टर के कहने पर सोसायटी के पास चलते हुए एक जगह बैठ गए थे। इस बीच एक युवती की वीडियो कॉल आई। उन्होंने गलती से कॉल रिसीव की और युवती से बात की। युवती ने उनकी कुछ सेकेंड की फोटो लेकर उसे अश्लील बना दिया। आरोप है कि युवती ने उनकी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर अलग-अलग लोगों के खाते में पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाया। इसके बाद राहुल शर्मा नाम के ठग ने उन्हें फोन किया और जांच कंपनी का एजेंट बनकर उन्हें कार्रवाई का डर दिखाया। वह ठग की बातों से काफी घबरा गए और शुरुआत में 21 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। दूसरी बार में ठग ने उनसे 64 हजार रुपये खाते में जमा कराए। इतना ही नहीं, युवती ने वीडियो डिलीट करने के नाम पर चार-पांच खातों में करीब दस-बारह बार की ट्रांजेक्शन में 37 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। बुजुर्ग ने युवती और ठगों से वीडियो डिलीट करने के गुहार लगाई तो फोन बंद कर दिया।
उन्होंने इंदिरापुरम पुलिस और साइबर सेल टीम को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। अब साइबर सेल की रिपोर्ट के आधार पर इंदिरापुरम कोतवाली में ठगी का मुकदमा दर्ज हुआ है। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि बुजुर्ग के खाते से जितने बैंक अकाउंट में ट्रांजेक्शन हुई है। उसकी जांच कर रहे हैं।