फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   36 people became victims of fraud in 11 months, four vicious people arrested

Ghaziabad News: 11 महीने में 36 को बनाया ठगी का शिकार, चार शातिर गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
36 people became victims of fraud in 11 months, four vicious people arrested
साहिबाबाद। क्रेडिट व डेबिट कार्ड का रिवॉर्ड पॉइंट रिडीम करने का झांसा देकर 11 माह में 36 लोगों से लाखों रुपये ठगने वाले चार शातिरों को पुलिस ने सोमवार रात इंदिरापुरम के अभयखंड से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शातिर बैंक कर्मचारी या कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। चारों के पास से पुुलिस ने 22 क्रेडिट व डेबिट कार्ड, 24 चेकबुक, चार स्वाइप मशीन व अन्य सामान बरामद किया है। एसीपी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 स्थित राजवीर कॉलोनी घरोली निवासी अजीत उर्फ अरविंद, दिल्ली के गोकुलपुर स्थित गंगा विहार निवासी रोबिन, कानपुर देहात के रसूलाबाद स्थित खेड़ा कुरसी निवासी आलोक और बहराइच के भुबकापुर निवासी रिजवान शामिल हैं। अजीत उर्फ अरविंद गिरोह का सरगना है। गिरोह का एक शातिर विनीत अभी फरार है। अजीत उर्फ अरविंद और रोबिन दोनों स्नातक (बीए) हैं। वहीं, आलोक ने बीएससी किया हुआ है। जबकि, रिजवान अनपढ़ है।
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि अजीत उर्फ अरविंद साल 2023 में धोखाधड़ी के मामले में जेल गया था। जनवरी 2024 में जेल से छूटकर आया था। उसके बाद गिरोह बनाकर ठगी की वारदात करने लगा। अजीत ने इंदिरापुरम के अभयखंड में मयूर विहार निवासी अपने साथी विनीत कुमार के नाम पर फर्जी दस्तावेज के जरिए आरएच इंटरप्राइजेज नाम से फर्म शुरू की और कार्यालय खोला। यहीं से वह अपना गिरोह चलाते थे।
विज्ञापन

आरोपियों ने आधार और पैन कार्ड को एडिट करके फर्जी नाम-पते तैयार किए। इसके बाद उनके जरिए अलग-अलग सिम खरीदे। साथ ही बैंकों में खाते भी खुलवाए। फर्जी सिम कार्ड से क्रेडिट और डेबिट कार्ड धारकों को फोन करते थे। इसके बाद रिवॉर्ड पॉइंट रिडीम करने का लालच देकर उन्हें एक लिंक भेजते थे। लिंक पर क्लिक करते ही पीड़ित के मोबाइल का कंट्रोल ठगों के हाथ होता था। इसके बाद वह खाते से रुपये निकाल लेते थे। इसके बाद पूरा रुपया फर्जी आईडी पर खुले बैंक खातों में जाता था। यहां से चेकबुक और डेबिट कार्ड के जरिए रुपये बैंक से निकाल लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खानपान स्टाल की जांच करते बम डिस्पोजल स्क्वैड

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खानपान स्टाल की जांच करते बम डिस्पोजल स्क्वैड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed