फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   34 people donated blood became Mahadani

रक्तदान कर 34 लोग बने महादानी

Fri, 24 Jun 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 24 Jun 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
34 people donated blood became Mahadani
अमर उजाला फाउंडेशन - फोटो : अमर उजाला

लोनी। अमर उजाला फाउंडेशन और इंदिरा महिला विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से बृहस्पतिवार को नाईपुरा कालोनी में रक्तदान शिविर लगाया गया। कैंप में 34 लोग रक्तदान कर महादानी बने। शिविर में छात्रों का उत्साह देखने लायक था।

विज्ञापन

 
नाईपुरा कालोनी में सुबह साढे़ 10 बजे से शिविर की शुरुआत की गई। एमएमजी अस्पताल गाजियाबाद से आई डॉक्टरों की टीम ने लोगों की जांच की और रक्तदान कराया। अस्पताल की ओर से डा. संदीप पवार, डा. विनोद कुमार, डा. मोहित कुमार की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन


शिविर में 34 लोगों ने  रक्तदान किया। इनमें विकास, रौनक, राहुल, सुमित, अनुज, एसआर गौतम, कपिल राणा आदि छात्र शामिल रहे। छात्रों का कहना था कि यदि उनकी छोटी से कोशिश से किसी की जान बच सकती है तो रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं। इंद्रा महिला विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान की सचिव माया देवी ने छात्रों को रक्तदान करने पर सर्टिफिकेट बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले रक्तदाता
बीटेक की पढ़ाई कर रही हूं। दूसरी बार रक्तदान किया है। ज्यादा से ज्यादा लोग रक्तदान करेंगे तो ज्यादा से ज्यादा जिंदगी बचेंगी। - बबली
रक्तदान करके खुशी मिलती है। पांच बार रक्तदान कर चुका हूं। जब तक रक्तदान कर सकता हूं करता रहूंगा। - अजय गुर्जर

रक्तदान के लिए नहीं रखा रोजा
रक्तदान शिविर में मुस्लिम समाज से दो लोग भी पहुंचे। त्यागी मार्केट निवासी हामिद हुसैन और राधेश्याम पार्क कालोनी निवासी अनवर सैफी ने रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने के लिए उन्होंने बृहस्पतिवार को रोजा नहीं रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed