{"_id":"576c3ac94f1c1b0f32b485b7","slug":"34-people-donated-blood-became-mahadani","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान कर 34 लोग बने महादानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान कर 34 लोग बने महादानी
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 24 Jun 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनी। अमर उजाला फाउंडेशन और इंदिरा महिला विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से बृहस्पतिवार को नाईपुरा कालोनी में रक्तदान शिविर लगाया गया। कैंप में 34 लोग रक्तदान कर महादानी बने। शिविर में छात्रों का उत्साह देखने लायक था।
विज्ञापन
नाईपुरा कालोनी में सुबह साढे़ 10 बजे से शिविर की शुरुआत की गई। एमएमजी अस्पताल गाजियाबाद से आई डॉक्टरों की टीम ने लोगों की जांच की और रक्तदान कराया। अस्पताल की ओर से डा. संदीप पवार, डा. विनोद कुमार, डा. मोहित कुमार की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
शिविर में 34 लोगों ने रक्तदान किया। इनमें विकास, रौनक, राहुल, सुमित, अनुज, एसआर गौतम, कपिल राणा आदि छात्र शामिल रहे। छात्रों का कहना था कि यदि उनकी छोटी से कोशिश से किसी की जान बच सकती है तो रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं। इंद्रा महिला विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान की सचिव माया देवी ने छात्रों को रक्तदान करने पर सर्टिफिकेट बांटे।
विज्ञापन
बोले रक्तदाता
बीटेक की पढ़ाई कर रही हूं। दूसरी बार रक्तदान किया है। ज्यादा से ज्यादा लोग रक्तदान करेंगे तो ज्यादा से ज्यादा जिंदगी बचेंगी। - बबली
रक्तदान करके खुशी मिलती है। पांच बार रक्तदान कर चुका हूं। जब तक रक्तदान कर सकता हूं करता रहूंगा। - अजय गुर्जर
रक्तदान के लिए नहीं रखा रोजा
रक्तदान शिविर में मुस्लिम समाज से दो लोग भी पहुंचे। त्यागी मार्केट निवासी हामिद हुसैन और राधेश्याम पार्क कालोनी निवासी अनवर सैफी ने रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने के लिए उन्होंने बृहस्पतिवार को रोजा नहीं रखा।