{"_id":"5739f1104f1c1b202bac7905","slug":"33-kva-power-line-faults-will-no-longer-gul","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 केवीए लाइन में फॉल्ट पर अब नहीं गुल होगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 केवीए लाइन में फॉल्ट पर अब नहीं गुल होगी बिजली
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 17 May 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
33 kva
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट की वजह से इंदिरापुरम के लोगों को बिजली की समस्या से अब नहीं जूझना पड़ेगा। पावर कारपोरेशन ने वैशाली सेक्टर-1 स्थित 132केवी सबस्टेशन से कनावनी गांव तक लाइन बनाने का काम शुरू कर दिया है। लाइन बनने के बाद अगर अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट आता है, तो ओवरहेड लाइन से सप्लाई सुचारु रखी जाएगी।
विज्ञापन
इंदिरापुरम में जब भी 33केवीए अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट होता है, तो लोगों को कई घंटे बिजली गायब होने की समस्या से जूझना पड़ता है। कई बार फॉल्ट मिलता तक नहीं है। इस वजह से 10 से 12 घंटे तक बिजली गुल रहती है।
विज्ञापन
इस समस्या को देखते हुए पावर कारपोरेशन ने वैशाली सेक्टर-1 स्थित 132केवी सबस्टेशन से कनावनी गांव तक ओवरहेड लाइन बनाने की योजना बनाई, जिस पर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
कनावनी की तरफ से लाइन बनाने का काम शुरू हो गया है। फॉल्ट के दौरान होवरहेड लाइन से आपूर्ति होगी और ठीक होने के बाद दोबारा अंडरग्राउंड लाइन से सप्लाई की जाएगी।
अधीक्षण अभियंता एमसी शर्मा ने बताया कि ओवरहेड लाइन बनाने का काम शुरू हो गया है। कनावनी पुलिया के पास कुछ पिलर लगा दिए गए हैं, जल्द ही सारे पिलर लगा लिए जाएंगे, जिसके बाद लाइन डाली जाएगी।