फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   वाह क्या उड़ान... 36वें से पाया सीधे पहला पायदान

वाह क्या उड़ान... 36वें से पाया सीधे पहला पायदान

Mon, 30 Apr 2018 05:20 PM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
वाह क्या उड़ान... 36वें से पाया सीधे पहला पायदान
वाह क्या उड़ान... 36वें से पाया सीधे पहला स्थान
विज्ञापन

गाजियाबाद। यूपी बोर्ड में सत्र 2012-13 से हाईस्कूल और इंटर के रिजल्ट के लुढ़कने के सिलसिले चला आ रहा था। बीच के कुछ वर्षों सुधार हुआ लेकिन वो बेहद मामूली था लेकिन इस वर्ष परीक्षा परिणाम की गिरावट पर ब्रेक लगा है। शैक्षिक सुधार की बदौलत हाईस्कूल के परिणामों में जनपद ने लंबी छलांग लगाई है। हाईस्कूल में बीते साल प्रदेश स्तर पर 36 वां स्थान था लेकिन इस बार 35 पायदान चढ़कर सूबे में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं इंटरमीडिएट में 23वें पायदान से बढ़ते हुए प्रदेश में तीसरा स्थान पाया है। दोनों ही कक्षाओं का संपूर्ण परीक्षा परिणाम आठ से नौ फीसदी सुधरा है।

पिछले साल हाईस्कूल का कुल परिणाम 81.18 फीसदी था, जो इस बार आठ पायदान बढ़कर 89.69 प्रतिशत रहा है। इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 82.05 फीसदी था, जो कि इस बार बढ़कर 90.82 प्रतिशत रहा है। साल 2012-13 में प्रदेश में हाईस्कूल के रिजल्ट में गाजियाबाद 32वें और इंटर में 10वें स्थान पर था। इसके बाद साल दर साल जनपद का परिणाम लुढ़कता चला गया। सत्र 2015-16 में हाईस्कूल में सूबे में जनपद 35वें और इंटर में 17वें स्थान पर था। लेकिन गत वर्ष सत्र 2016-17 में जनपद का रिजल्ट और नीचे खिसक गया। गत वर्ष सूबे में हाईस्कूल में गाजियाबाद 36वें और इंटर में 26वें स्थान पर रहा। लेकिन इस बार हाईस्कूल व इंटर में रिजल्ट अप्रत्याशित इजाफा हुआ है। जिला विद्यालय निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि नकल रोकने के लिए प्रदेश स्तर पर उठाए गए कदमों के बावजूद सकारात्मक परिणाम आए हैं। जिला स्तर पर विभाग की ओर से शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए नियमित निगरानी की गई। वहीं, कालेजों में प्रिंसिपल और शिक्षकों की ओर से भी नियमित की गई मेहनत की बदौलत ही प्रदेश में हाईस्कूल पहले और इंटर में तीसरे स्थान पर रहा है।
विज्ञापन


गत वर्षों के रिजल्ट प्रतिशत पर नजर
हाई स्कूल
वर्ष परीक्षार्थी पास रिजल्ट प्रतिशत
2011-12 24609 21929 89.11
2012-13 26128 22731 87.6
2013-14 25708 22584 87.85
2014-15 24759 20769 84.00
2015-16 26572 23378 87.98
2016-17 25973 19754 81.18
2017-18 25992 23482 89.60

इंटरमीडिएट
वर्ष परीक्षार्थी पास रिजल्ट प्रतिशत
2011-12 20359 18547 91.1
2012-13 22080 21638 98.1
2013-14 22848 21459 93.92
2014-15 20775 19736 95.00
2015-16 21636 19255 93.54
2016-17 19448 16120 86.00
2017-18 22242 20128 90.82
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed