{"_id":"5ae6130d4f1c1b65098b6f4c","slug":"31525027597-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला नहीं प्रदेश में भी बने वीआईपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला नहीं प्रदेश में भी बने वीआईपी
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
जिला ही नही प्रदेश में भी बने वीआईपी
पिलखुवा । पिलखुवा शहर और देहात क्षेत्र के होनहार छात्रों का जलवा प्रदेश में भी दिखाई दिया। नगर के मोहल्ला गढ़ी में संचालित वीआई पी इंटर कॉलेज के हाईस्कूल के तीन होनहार छात्रों ने प्रदेश में आठवीं ,नवमी व दसवीं रैंक प्राप्त कर जिले की शान बढ़ाई है। जनपद की टॉपर सूची में पहला स्थान पाने वालों में वी आई पी इंटर कॉलेज के दसवीं के छात्र प्रियांशु अग्रवाल शामिल है। वहीं प्रदेश में 560/600 हासिल कर 93.33 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में आठवीं रैक प्राप्त की है। कालेज की ही होनहार छात्रा हर्षिता दक्ष ने 559/600 हासिल कर 93.17 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में नौंवी रैक व जनपद में दूसरा स्थान , कालेज की ही छात्रा सिमरन तोमर ने प्रदेश में दसवीं रैक व जनपद में तीसरा स्थान प्राप्त कर 558/600 हासिल कर 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दीपांशु सैनी ने जनपद में चौथा स्थान प्राप्त कर 554/600 अंक प्राप्त कर 92.33 , अजीत तोमर ने जनपद में पांचवा स्थान पाकर 92.17 प्रतिशत अंक , वर्षा त्यागी ने 549/600 अंक पाकर 91.50 प्रतिशत लेकर छठा स्थान ,आठवें स्थान पर समीर मलिक व चेतना ने 91 प्रतिशत के साथ 546/600 अंक हासिल किए। नौंवे स्थान पर शुभम कुमार ने 90.67 प्रतिशत के साथ 544/600अंक एवं दसवें स्थान पर
कहकशां ने 90.33 प्रतिशत के साथ 542/600 अंक प्राप्त किए। वी आई पी इंटर कालेज संस्थापक व प्रिंसिपल बीना शर्मा प्रतिभाशाली छात्रों की मेहनत पर गदगद है।