{"_id":"5a7847d94f1c1ba4268b88c9","slug":"31517832153-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरे रामा, हरे कृष्णा... से गूंजा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरे रामा, हरे कृष्णा... से गूंजा शहर
Updated Mon, 05 Feb 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरे रामा, हरे कृष्णा... से गूंजा शहर
गाजियाबाद। हरे रामा, हरे कृष्णा, हरे कृष्णा, हरे-हरे... भजन से रविवार को पूरा शहर गूंज उठा। आसमां (हेलीकाप्टर) से पुष्प वर्षा और जमीं पर भक्ति में झूमते श्रद्धालुओं के साथ धूमधाम से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकली। सबसे आगे विदेशी भक्तों की टोली रॉक बैंड पर हरे कृष्णा गाते हुए चल रही थी। उनके पीछे भगवान जगन्नाथ का फूलों से सजा रथ निकला। वृंदावन से आए विशेष वस्त्र और कोलकाता के फूलों से सजे भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलदेव जी के रथ को सभी भक्त भक्तिभाव से खींचते हुए चल रहे थे।
सबसे पहले नवयुग मार्केट मेें भगवान जगन्नाथ की पूजा और आरती हुई। उसके बाद रथयात्रा नवयुग मार्केट से आरंभ होकर मीनामल की धर्मशाला, हापुड़ मोड़, ठाकुर द्वारा मंदिर, दिल्ली गेट, डासना गेट, चौपला मंदिर, अंबेडकर रोड, मालीवाड़ा होते हुए होली चाइल्ड चौराहे पर पहुंची। यह भगवान जगन्नाथ को क्रेन की सहायता से छप्पन प्रकार के पकवानों का भोग लगाया गया। छप्पन टोकरियों में सुसज्जित पकवानों का भोग लगने के बाद रथ यात्रा वहां से नासिरपुर फाटक से होते हुए कविनगर रामलीला मैदान, इंग्राहम चौक होते हुए राजनगर सेक्टर दस स्थित इस्कॉन मंदिर पहुंची। यहां प्रसाद वितरण के साथ रथयात्रा महोत्सव का समापन किया गया।
जहां से यात्रा निकली बढ़ते गए श्रद्धालु
महानगर में जहां-जहां से भी रथ यात्रा निकली श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई और सभी कृष्ण की भक्ति में सराबोर होते गए। इस बीच जगह-जगह रथ यात्रा का स्वागत किया गया। रथयात्रा के सभी मार्र्गों पर भक्त सुंदर रंगोली बनाते गए।
विज्ञापन
हेलीकाप्टर से 20 टन फूलों की बारिश
हेलीकाप्टर से 20 टन गुलाब के फूलों से जगन्नाथ जी के रथ पर फूलों की वर्षा की गई। सबसे पहले नवयुग मार्केट में रथ पर फूल बरसाए गए। इसके बाद जब रथयात्रा निकल गई तो हापुड़ रोड, दिल्ली गेट और घंटाघर आदि जगहों पर फूलों की वर्षा की गई।
एक नेता के जूते हुए गायब
जगन्नाथ रथयात्रा से पहले भगवान की आरती करने राज्य मंत्री अतुल गर्ग, महापौर आशा शर्मा, पूर्व जीडी वीसी संतोष यादव सहित कई नेता और लोग वहां पहुंचे। आरती के बाद एक नेता का जूता वहां से चोरी हो गया। काफी मशक्कत के बाद जब जूता नहीं मिला तब नेता जी को नंगे पैर वहां से निकलना पड़ा।