{"_id":"64d13ff4e3843e32c60c44c4","slug":"312-lakh-cheated-on-the-pretext-of-earning-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-171515-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कमाई का झांसा देकर 3.12 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कमाई का झांसा देकर 3.12 लाख ठगे
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की सुपरटेक सोसायटी निवासी हिमांशु बत्रा को साइबर अपराधियों ने टास्क पूरा करके ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर 3.12 लाख रुपये ठग लिए। शुरुआत में शातिरों ने विश्वास में लेने के लिए कुछ रकम दी। बाद में शातिरों ने टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर निवेश कराकर ठगी की।
हिमांशु बत्रा का कहना है कि टेलीग्राम ग्रुप पर उनका एक व्यक्ति से संपर्क हुआ। उसने कंपनी का ऑनलाइन रिव्यू का टास्क करके रुपये कमाने की बात कही। उन्होंने ऑनलाइन कमाई के झांसे में लेकर रिव्यू कराया और रुपये भी ट्रांसफर कराए। शुरुआत में उन्होंने जो निवेश किया उसके कुछ रकम बढ़ाकर उन्हें वापस कर दी। इसके बाद शातिरों ने ज्यादा मुनाफे की बात कहकर उनसे कई बार में 3.12 लाख रुपये निवेश करा लिए। उन्होंने बाद में उन्हें निकालने का प्रयास किया तो शातिर एक लाख रुपये की ओर मांग करने लगे। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ। मामले में उन्होंने साइबर सेल में शिकायत कर केस दर्ज कराया है। एसीपी का कहना है कि मामले में साइबर सेल की मदद लेकर शातिरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।