फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   31 months imprisonment to the person guilty of selling intoxicating pills

Ghaziabad News: नशे की गोलियां बेचने के दोषी को 31 माह की सजा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
31 months imprisonment to the person guilty of selling intoxicating pills
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

गाजियबाद। नशे की गोलियां बेचने के दोषी दिल्ली निवासी कपिल कुमार को अदालत ने 31 महीने कारावास की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार ने दस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। कपिल ने अदालत में अपना जुर्म स्वीकार किया था।

अदालत से मिली जानकारी के अनुसार साहिबाबाद थाने के उपनिरीक्षक पंकज शर्मा ने 12 दिसंबर 2020 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि 80 फुटा रोड पर जूस कार्नर के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी समय सूचना मिली कि एक लड़का नशीले पदार्थ के साथ चौधरी बिल्डर्स के पास खड़ा है। वह उसे किसी ग्राहक काे बेचने के इंतजार में है। पुलिस वालों को देखकर वह भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे पकड़कर तालशी तो उसके पास नशीला पाउडर है। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम कपिल कुमार निवासी हर्ष विहार दिल्ली बताया। जांच कराने पर पता चला कि उसके पास अल्प्राजोलम पाउडर था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed