{"_id":"6ad294260250f970bd07f8f3","slug":"30000-people-grappling-with-a-supply-of-contaminated-water-for-three-days-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-25502-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: तीन दिन से गंदे पानी की सप्लाई से जूझ रहे 30 हजार लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: तीन दिन से गंदे पानी की सप्लाई से जूझ रहे 30 हजार लोग
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीएचए की कई कॉलोनियों में तीन दिन से गंदे और बदबूदार पानी की आपूर्ति से 30 हजार जूझ रहे हैं। लोगों को पीने और खाना बनाने के लिए भी पानी खरीदना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।
इंदिरापुरम के न्याय खंड, अभय खंड, ज्ञान खंड, अर्थला, कड़कड़ मॉडल, भोपुरा समेत अन्य इलाकों में लोग गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। वसुंधरा के स्थानीय निवासी हरिओम ने बताया कि पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने और जगह-जगह लीकेज के कारण गंदा पानी घरों तक पहुंच रहा है। दूषित पानी की आपूर्ति से जलजनित बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। राधेश्याम पार्क निवासी डॉ. एससी बंसल ने बताया कि शुक्रवार सुबह काफी दिनों बाद फिर से गंदे और बदबूदार पानी की आपूर्ति हुई। साढ़े सात बजे के बाद आपूर्ति में बदबू धीरे-धीरे कम होती गई और पानी साफ दिखाई देने लगा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पेयजल आपूर्ति की नियमित जांच होनी चाहिए और पाइपलाइन में लीकेज की पहचान कर उसे तत्काल ठीक कराया जाना चाहिए। वहीं, अवर अभियंता जलकल विभाग सोमेंद्र तोमर ने बताया कि क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत का काम जारी है।
विज्ञापन