फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   300 applications have been received so far for houses in Mandola

Ghaziabad News: मंडोला में मकान के लिए अब तक मिले 300 आवेदन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
300 applications have been received so far for houses in Mandola
साहिबाबाद।
विज्ञापन

आवास विकास परिषद के मंडोला विहार में स्ववित्तपोषित योजना के मकान के लिए अब तक 300 आवेदन आ चुके हैं। इस योजना के तहत मकान पाने के लिए रविवार को पंजीकरण का आखिरी मौका है। अब मकान की निर्धारित संख्या से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं।

परिषद ने बीते साल जमीन समेत 226 मकानों की स्ववित्तपोषित योजना का प्रस्ताव तैयार किया था। बीती 17 जुलाई को पंजीकरण शुरू हो किए गए थे और आज 17 अगस्त पंजीकरण की अंतिम तिथि है। परिषद के संपत्ति प्रबंधक नृपेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि 60 वर्गमीटर से 162 वर्गमीटर तक के मकानों की कीमत करीब 29 लाख रुपये से शुरू होकर 75 लाख रुपये तक है। 226 मकानों के लिए 300 के करीब पंजीकरण कराए जा चुके हैं। फिलहाल 17 अगस्त 2025 पंजीकरण की अंतिम तिथि है। उन्होंने बताया कि वैसे तो निर्धारित मकान संख्या से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं ऐसे में अंतिम तारीख बढ़ाए जाने की उम्मीद कम हैं हालांकि इसका फैसला मुख्यालय स्तर से होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed