फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   30 seats in one course, admission on first come first serve basis

Ghaziabad News: एक कोर्स में 30 सीटें, पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दाखिला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
30 seats in one course, admission on first come first serve basis
गाजियाबाद। कम्युनिटी डवलपमेंट थ्रू पॉलिटेक्निक (सीडीटीपी) के अंतर्गत फिलहाल हाउस वायरिंग, कटिंग एंड टेलरिंग, ऑटो कैड व सर्वेइंग ड्राफ्टमैन का कोर्स संचालित होगा। इन कोर्सों में सीटें भरने के बाद अन्य कोर्स शुरू कराने पर विचार किया जाएगा। इन चार कोर्सों में दाखिले पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किए जाएंगे। इसके लिए आवेदनकर्ता को किसी शैक्षिक प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं होगी। आधार आदि पहचान का कोई भी प्रमाण लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

सीडीटीपी के चीफ प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर व राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य डॉ. जानबेग लोनी ने मिसलगढ़ी स्थित केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि राजकीय पाॅलिटेक्निक में ऑटो कैड, सर्वेइंग ड्राफ्टमैन कोर्स संचालित किए जाएंगे। इसके अलावा मिसलगढ़ केंद्र पर हाउस वायरिंग व कटिंग एंड टेलरिंग कोर्स संचालित होगा। इन कोर्सों के लिए प्रशिक्षक भी नियुक्त किए गए हैं। दाखिले शुरू हो चुके हैं। एक कोर्स में 30 सीट हैं, इन सभी सीटों पर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दाखिले किए जाएंगे। छह माह के सर्टिफिकेट कोर्स के लिए किसी तरह का कोई शुल्क भी नहीं है।
विज्ञापन

-दूसरी ओपन मेरिट की कट ऑफ रही 75.37 फीसदी :
गाजियाबाद। एमएमएच कॉलेज में विधि पाठ्यक्रम में अब 18 सीटें रिक्त हैं। इन सीटों पर दाखिले के लिए शुक्रवार को दूसरी ओपन मेरिट जारी की गई। इसमें सामान्य के लिए कटऑफ 75.37, ओबीसी की 70.62 फीसदी रही। कॉलेज के विधि विभाग के अध्यक्ष डॉ. पंकज त्यागी ने बताया कि 11 व 13 अक्तूबर को रिक्त सीटों पर दूसरी मेरिट के दाखिले किए जाएंगे। इन दो दिनों में सभी सीटें भरने की संभावना है। इसके बाद पढाई शुरू होगी। बता दें कि एमएमएच कॉलेज में ईडल्यूएस को छोड़कर विधि पाठ्यक्रम की 120 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed